फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar news : CM Nitish Kumar reached Mahadalit Tola in flag hoisting program Independence Day

Independence Day : महादलित टोला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झंडोत्तोलन कार्यक्रम में हुए शामिल

Fri, 15 Aug 2025 06:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 15 Aug 2025 06:13 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महादलित टोला पहुंचे और वहां झंडोत्तोलन में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस महादलित टोले में 29 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन तथा 55 लाख रुपए की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Bihar news : CM Nitish Kumar reached Mahadalit Tola in flag hoisting program Independence Day
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महादलित टोला पहुंचे और वहां झंडोत्तोलन में शामिल हुए। पुनपुन प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत स्थित ग्राम डिहरी के महादलित टोला में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में स्थानीय वयोवृद्ध सुखू चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फूलों की  माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन


79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्त लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम पटना के गाँधी मैदान में आयोजित किया गया, उसके बाद आप लोगों के बीच यहाँ डिहरी महादलित टोला में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुआ हूँ। यह बहुत खुशी की बात है कि आज यहाँ इस महादलित टोला के सबसे वृद्ध व्यक्ति सुखू चौधरी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया है। हमलोगों ने ही राज्य के सभी महादलित टोलों में 15 अगस्त 2011 से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर और वर्ष 2012 से गणतन्त्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इस झंडोत्तोलन कार्यक्रम में टोले के महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा झण्डा फहराया जाता है। इस आयोजन में जिलों में प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरीय पदाधिकारी विभिन्न महादलित टोलों में हिस्सा लेते हैं। आज के इस महत्वपूर्ण अवसर पर आपके बीच आने का मौका मिला है, इसके लिये मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहाँ डिहरी में विकास के अनेक काम कराये गए हैं और आपलोगों की जो भी मांगें या इच्छा थी उसे पूरा कराने के लिए हमलोगों ने पहले से ही तय कर दिया है। उन्होंने कहा कि आप सभी के इच्छानुरूप इस महादलित टोले में 29 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन तथा 55 लाख रुपए की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। कल्याणपुर पंचायत के खपूरा में 35 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस टोले में आवागमन की सुविधा को सुगम बनाने के लिए ग्राम डिहरी के हनुमान मंदिर से बिहटा सरमेरा पथ तक 1 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। बिहटा सरमेरा पथ से वाजितपुर रेलवे स्टेशन के तक 2.1 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा ताकि स्थानीय लोग आसानी से रेलवे स्टेशन तक आवागमन कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed