{"_id":"689a165b12e167cf3104ddbe","slug":"bihar-news-clash-between-kalyan-jewellers-employees-and-criminals-during-robbery-patna-bihar-police-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : 18 लाख रुपये लूटने आये थे अपराधी, भिड़ गये कल्याण ज्वेलर्स के कर्मी; हथियार छोड़ भागे लूटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : 18 लाख रुपये लूटने आये थे अपराधी, भिड़ गये कल्याण ज्वेलर्स के कर्मी; हथियार छोड़ भागे लूटेरे
Mon, 11 Aug 2025 09:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:42 PM IST
सार
Bihar : अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने बताया कि लूटेरों और ज्वेलर्स के कर्मियों के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें अपराधियों को भागना पड़ा। घटनास्थल पर अपराधियों का गिरा हुआ हथियार भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
अपराधी से जूझते हुए कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना के पॉश इलाके में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटने की कोशिश की, लेकिन ज्वेलरी शॉप के कर्मी की बहादुरी से बड़ी घटना होने से टल गई। घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास की है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात शहीदों को किया नमन, कहा- इन क्रांतिकारियों की कुर्बानी से मिली आजादी
विज्ञापन
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि कल्याण ज्वेलर्स का एक कर्मचारी करीब 18 लाख रुपये जमा कराने पहुंचा था। इसी दौरान बाइक से आए दो अपराधी उसे पिस्टल सटाकर उन्हें लूटने की कोशिश करने लगे, लेकिन कर्मचारी ने साहस दिखाते हुए अपराधियों का विरोध करते हुए उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसकेपुरी थाना की गश्ती टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों का पिस्टल और हेलमेट बरामद किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नाबालिग का यौन शोषण करने वाले महंत को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना; जानिए पूरा मामला
घटना की जानकारी देते हुए सचिवालय एसडीपीओ साकेत कुमार 1 ने बताया कि दो बाइक सवार अपराधियो ने लूटने की कोशिश की मगर हिम्मत की दाद देते हुए कर्मचारी ओर अपराधियो में 2 मिनट तक हाथापाई हुई। कर्मचारियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपराधियो के हाथ से पिस्टल छीन लिया, हालांकि की इस घटना में किसी को कोई नुकसान नही हुआ है। कल्याण जेवलर्स द्वारा श्रीकृष्ण पूरी थाना में अज्ञात अपराधियो के खिलाफ लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है। अपराधियो और कर्मी द्वारा 2 मिनट तक हाथापाई होते रहने के कारण अपराधी पिस्टल छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के पूरी वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन