फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : CID investigate Dularchand Yadav murder case railway track stone mokama patna bihar police

Mokama Murder Case : दुलारचंद यादव हत्याकांड में सीआईडी की इंट्री, रेलवे ट्रैक का पत्थर बन रहा बड़ा रहस्य

Sat, 01 Nov 2025 10:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 01 Nov 2025 10:23 PM IST
सार

Dularchand Yadav Murder Case : चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में अब सीआईडी की इंट्री हो चुकी है। अब इस मामले में सीआईडी की टीम जांच करेगी। टीम को जांच टीम को घटनास्थल और आसपास के इलाकों से कई अहम सुराग मिले हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : CID investigate Dularchand Yadav murder case railway track stone mokama patna bihar police
CID - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
मोकामा में हुए चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच अब तेज हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जिम्मेदारी बिहार पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग ने आधिकारिक रूप से अपने हाथों में ले ली है। जांच की कमान सीआईडी के डीआईजी जयंतकांत को सौंपी गई है। अब वह खुद घटनास्थल का बारीकी से जांच कर रहे हैं। यह खबर भी पढ़ें-BSEB : इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा की तिथि घोषित, मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए यह है जरूरी
विज्ञापन

एफएसएल टीम को मिले अहम सुराग
दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सीआईडी की इंट्री होते ही जांच की कई टीमें मोकामा के बसावन चक इलाके में पहुंचीं, जहां दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। सीआईडी की टीम ने एफएसएल विशेषज्ञों के साथ मिलकर घटनास्थल की गहनता से जांच की। जानकारी यह भी मिल रही है टीम घटनास्थल की जांच के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी जांच की है, जहां से कई अहम सुराग मिले हैं। उन सुरागों को देखकर अब जांच टीम भी हैरान हो रही है। यह प्रमाण अब जांच को नई दिशा दे सकता है। जांच टीम ने हमले में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों की भी फोरेंसिक जांच की और उनसे डैमेज पैटर्न, पत्थरों के निशान और अन्य महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : विपक्ष कह रहा NDA सरकार में कुछ नहीं हुआ; सीएम नीतीश ने फिर तस्वीरों के साथ कही मन की बात

रेलवे पत्थर पर सवाल 
जांच टीम को जांच करने के दौरान जो सबसे आश्चर्यजनक चीजें मिली हैं, वह है रेलवे ट्रैक पर इस्तेमाल होने वाला खास पत्थर। इस संबंध में जांच अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के भारी और तेज धार वाले पत्थर मोकामा टाल में सामान्यत: नहीं पाए जाते हैं। इस तरह के पत्थर इस क्षेत्रों में मिलना आश्चर्यजनक है। टीम ने आशंका जाहिर करते हुए इसे एक बड़ी और सोची-समझी साजिश हो सकती है, जो एक बड़ी आशंका को जन्म दे रही है। सीआईडी ने पत्थरों के सैंपल लेकर उन्हें लैब टेस्ट के लिए भेज दिया है। सीआईडी टीम ने स्थानीय लोगों और चश्मदीदों से गहन पूछताछ की है। टीम अब मोबाइल लोकेशन डाटा की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed