सुन लो सरकार: बिहार में जर्जर स्कूल में पढ़ाई से बच्चों का इनकार, पटना-गया रोड जाम; बदहाली पर भड़के छात्र
Bihar: बेलदारी चक स्थित जर्जर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ाई से छात्रों ने इनकार कर पटना-गया-मसौढ़ी मार्ग जाम कर दिया। खस्ताहाल भवन, दूषित पानी और सिर्फ दो कमरों में डेढ़ सौ बच्चों की पढ़ाई को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन के समझाने पर भी बच्चे नहीं माने। पढे़ं पूरी खबर
विस्तार
पटना के बेलदारी चक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रों ने बुधवार को जर्जर भवन में पढ़ाई करने से इनकार कर दिया। स्कूल की बदहाल स्थिति से नाराज़ छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और पटना-गया-मसौढ़ी मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। इस दौरान बच्चों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी भी की।
छात्रों का कहना है कि विद्यालय की इमारत कई जगहों से गिरने की स्थिति में है। पानी की टंकी में कीड़े लगे रहते हैं, जिससे गंदा पानी पीकर कई बच्चे बीमार पड़ चुके हैं। डेढ़ सौ बच्चों वाले इस विद्यालय में केवल दो कमरे हैं, जिनमें एक में कार्यालय भी संचालित होता है। मजबूरी में शिक्षक कभी पास के खेत में तो कभी मंदिर परिसर में बच्चों को पढ़ाते हैं।
पढे़ं: बिहार विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. प्रेम कुमार किस वर्ग से हैं? जानें, चुनाव से पहले क्या कहा था
सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाली कक्षाओं में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी चिंता में हैं। सड़क जाम हटवाने पहुंचे गौरीचक थाना के पुलिसकर्मियों को भी बच्चे सुनने को तैयार नहीं हुए।
इस मामले पर गौरीचक थाना के सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गिरि ने बताया कि बच्चे जर्जर विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हैं। पटना-गया-मसौढ़ी मार्ग पर बेलदारी चक के पास जाम लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक बच्चों का प्रदर्शन जारी था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.