फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Case of kidnapping of youth in Nalanda solved in six hours, four accused arrested

Crime: मेला देखने गए युवक का हुआ अपहरण, फिरौती का फोन आने पर पुलिस ने सिर्फ छह घंटे में चार आरोपियों को पकड़ा

Sun, 13 Oct 2024 08:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 13 Oct 2024 08:50 PM IST
सार

Nalanda News: कल्याणबिगहा थाना प्रभारी सुभम कुमारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया गया। नालंदा के एसपी ने इस सफल अभियान के लिए पूरी टीम की सराहना की है।

विज्ञापन
Bihar News: Case of kidnapping of youth in Nalanda solved in six hours, four accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के कल्याणबिगहा थानाक्षेत्र में एक युवक के अपहरण का मामला पुलिस ने मात्र छह घंटे के भीतर सुलझा लिया। इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने 20,000 रुपये की फिरौती की मांग की थी, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से आरोपियों को धर दबोचा गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 12 अक्तूबर को जितेंद्र कुमार ने कल्याणबिगहा थाने में अपने छोटे भाई सिद्धू कुमार (25) के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। सिद्धू दुर्गा पूजा का मेला देखने साहिलपुर गया था, लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। अगले दिन जितेंद्र को एक अज्ञात फोन आया, जिसमें उनके भाई की रिहाई के बदले 20,000 रुपये की फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन

 
शिकायत मिलते ही नालंदा पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया। पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करते हुए छह घंटे के भीतर अपहृत युवक को बरामद कर लिया। साथ ही चारों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ओन्दा गांव के अंजय कुमार और सुजीत कुमार, बिहार शरीफ के मणिष कुमार और कोयलावां गांव के प्रशांत कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

 
इस मामले में कल्याणबिगहा थाना प्रभारी सुभम कुमारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में एसआई धर्मेश गुप्ता और एसआई गोपेश कुमार की अहम भूमिका रही। नालंदा के एसपी ने इस सफल अभियान के लिए पूरी टीम की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed