फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Buxar city shaken by sound of bullets property dealer shot by miscreants died during treatment

Bihar News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला शहर, पॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Wed, 18 Dec 2024 10:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 18 Dec 2024 10:16 PM IST
सार

बिहार का बक्सर शहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। पॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं, इलाज के दौरान डीलर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News Buxar city shaken by sound of bullets property dealer shot by miscreants died during treatment
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले में बुधवार देर शाम अत्यधिक भीड़भाड़ वाला इलाका गोलियों की तड़ताड़ाहट से दहल उठा। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड कवलदह पार्क के समीप अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी हृदय नारायण यादव काे गाेली मार दी। गोली लगने से जख्मी जमीन कारोबारी काे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सदर अस्पताल के डाॅक्टरों ने मृत घाेषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार पहुंच गए। इस दौरान डीआईओ और एफएसएल की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं, घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, नगर के मुसाफिरगंज मोहल्ले के वार्ड-14 निवासी हरिनारायण यादव के 47 वर्षीय पुत्र हृदय नारायण यादव जमीन का कारोबार करता था। शाम लगभग साढ़े छह बजे बाइक से शहर जाने के लिए निकले थे। कमलदह पाेखरा के पास स्थित एक दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे, तभी बाइक खड़ी करने के दौरान ही एक युवक मुंह में मफलर बांधे मौके पर पहुंचा और ताबड़तोड़ दो गाेली मार दी।
विज्ञापन




गाेली लगने से जख्मी जमीन कारोबारी सड़क पर गिर पड़े। अचानक गाेली चलने से आसपास के दुकानदार भी सकते में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही उनका भतीजा धर्मेंद्र मौके पर पहुंचा और आसपास के लाेगाें के साथ तत्काल इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचा। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जानने वालों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद परिजनों का राे-राे कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी शुभम आर्य ने बताया कि जमीन कारोबारी को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। मौके से दो खोखे बरामद किया गया है। वहीं, घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंच गई है और अपराधियों की पहचान के लिए टीम का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द इस घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed