फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Bihar Police arrested two person for beating Boyfriend girlfriend love affair after death of boy

Bihar News : नालंदा में बुरी तरह पीटा गया, 10 दिन बाद पटना में मौत; प्रेम करने की सजा देने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2024 05:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Apr 2024 05:51 PM IST
सार

Bihar News: नालंदा में पिटाई से जख्मी एक किशोर की 10 दिनों के बाद इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। प्रेम प्रसंग में लड़की के घर वालों ने किशोर के साथ मारपीट की थी। मामला बिन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहर गांव का है। मृतक कुशहर गांव निवासी सुनील बिंद का (17) वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार है। मारपीट के मामले में गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police arrested two person for beating Boyfriend girlfriend love affair after death of boy
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मृतका की दादी मिन्ता देवी ने बिन्द थाना में 4 अप्रैल को गांव के ही कारु राम, सल्लू राम, जोगीराम, गुड्डू राम, पुना राम एवं गीता देवी को आरोपित कर मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया है कि 29 मार्च की रात्रि 11:30 बजे के करीब उक्त लोग उसके घर के दरवाजे के पास आ पहुंचे और दरवाजा पीटने लगे। जब उसने दरवाजा खोला तो सभी लोग लाठी, कुदाल और रॉड हाथ में लिए हुए थे और उनके पोते प्रकाश को कमरे से उठाकर अपने साथ दालान पर ले गए। जहां उनके पोते का हाथ पैर बांध पावर टिलर में बांध दिया और जान मारने की नीयत से उसकी जमकर पिटाई की गई। जिसके कारण उसके दाहिने हाथ की कोहनी, दाहिना हाथ एवं दाहिना पैर टूट गया एवं सिर पर मारने की वजह से सिर भी फट गया। उसे पूरी तरह से लहूलुहान कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस पहुंची तब भागे बदमाश
परिजन ने जब पुलिस को इसकी जानकारी दी और पुलिस मौके पर पहुंची तब सभी बदमाश मौके से फरार हो गया। इसके बाद किशोर को इलाज के लिए बिन्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव के ही किशोरी से चल रहा था प्रेम प्रसंग
प्रकाश कुमार का गांव के किशोरी से पिछले 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात की भनक लड़की के घर वालों को लग गई। किशोर की जमकर पिटाई की गई है और उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे इस दौरान करंट भी दिया गया। आसपास के किसी लोगों ने प्रकाश की मदद नहीं की। किशोर दो भाइयों में बड़ा था और इंटर की पढ़ाई कर रहा था। वहीं उसकी प्रेमिका दसवीं में पढ़ाई कर रही है। प्रकाश कुमार घर में अपनी दादी के साथ रहता था। उसके माता-पिता एवं छोटा भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोली पुलिस
बिन्द थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें लड़की के पिता एवं चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं चार अन्य लोगों के विरुद्ध पुलिस छापेमारी कर रही है। सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। इलाज के उपरांत किशोर की पटना में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed