{"_id":"67dd65c7b465b209840e8065","slug":"bihar-news-bihar-capital-patna-echoed-with-sound-of-bullets-firing-took-place-over-fight-for-supremacy-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी बिहार की राजधानी, वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी बिहार की राजधानी, वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई फायरिंग
Fri, 21 Mar 2025 06:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Mar 2025 06:42 PM IST
सार
Patna Firing News: दोनों घायलों को उनके परिजन और स्थानीय लोगों के द्वारा पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक बार फिर बिहार की राजधानी पटना का गर्दनीबाग इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है। बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नम्बर छह में जहां बीते गुरुवार की देर रात वर्चस्व की लड़ाई को लेकर 10 से 12 राउंड अपराधियों के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, इस फायरिंग की घटना में एक युवक पवन कुमार (44) और एक युवती सिद्धि कुमारी (14) को गोली लगी है। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उनके परिजन और स्थानीय लोगों के द्वारा पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज दोनों का जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार में डॉक्टर का स्टीकर लगी गाड़ी से हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने की बरामद
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची गर्दनीबाग थाने पुलिस के साथ सचिवालय एसडीपीओ-1 घटना स्थल से पांच खोखा साथ ही गोली चलाने वाले युवक शुभम कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, 14 जिंदा कारतूस को बरामद किया है। वहीं, गिरफ्तार युवक से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार गोलीबारी की घटना को क्यों अंजाम दिया गया है। फिलहाल, पुलिस के द्वारा हर एक बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन