फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Anurag Thakur furious at Congress-RJD for giving place to Stalin on the stage

Bihar News: स्टालिन को मंच में जगह देने पर भड़के अनुराग ठाकुर, कांग्रेस-राजद पर किया हमला, जानें क्या बोले

Fri, 12 Sep 2025 12:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 12 Sep 2025 12:50 PM IST
सार

ठाकुर ने आरोप लगाया कि स्टालिन ने भगवान राम का अपमान किया और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति राम मंदिर के खिलाफ रहा और जिसके बेटे ने सनातन पर आपत्तिजनक बयान दिए, उसे कांग्रेस-राजद ने अपने मंच पर क्यों बुलाया।

विज्ञापन
Bihar News: Anurag Thakur furious at Congress-RJD for giving place to Stalin on the stage
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में इंडिया ब्लॉक के एक कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को मंच पर जगह क्यों दी गई। ठाकुर ने स्टालिन पर भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्टालिन ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि स्टालिन ने भगवान राम का अपमान किया है और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था। उन्होंने कहा  "वह व्यक्ति जो भगवान राम का अनुसरण नहीं करता, राम मंदिर निर्माण के खिलाफ था और जिसके बेटे ने सनातन पर आपत्तिजनक बयान दिए… कांग्रेस और राजद ने उसे अपने मंच पर क्यों बुलाया? बिहार की जनता इसका जवाब चाहती है।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी के बाद उसकी बहन, अब बेटी के साथ! साली से रचाई शादी, वह भागी तो बेटी से दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर की यह आलोचना वरिष्ठ डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री दुरई मुरुगन की विवादित टिप्पणी पर थी। उन्होंने कहा था कि "तमिलनाडु, बिहार नहीं है। तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहां लोग जागरूक हैं। वहां का शासन यहां जैसा नहीं है। यहां हमारे पास थलपति का नेतृत्व है और इस तरह की चालबाजियां तमिलनाडु में या हमारे नेता के साथ काम नहीं करेंगी।"

मुरुगन का यह बयान चुनाव आयोग की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर था। हाल ही में चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) की तीसरी कांफ्रेंस आयोजित की थी, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की उपस्थिति में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed