फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: All India Kisan Mazdoor Sabha took out a protest march in Rohtas

Bihar News: रोहतास में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने निकाला विरोध मार्च, कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jul 2024 06:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Jul 2024 06:31 PM IST
सार

Bihar News: रोहतास जिले के सासाराम में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। साथ ही पोस्ट ऑफिस चौराहा पर इन लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bihar News: All India Kisan Mazdoor Sabha took out a protest march in Rohtas
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने निकाला विरोध मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने विरोध मार्च निकाला। इन लोगों का कहना है कि सन 1954 में रोहतास जिला के तिलौथू स्टेट के जमींदार राधा प्रसाद सिन्हा ने 62 एकड़ 50 डिसमिल जमीन विनोवा भावे के भूदान आंदोलन में दान कर दिया था, लेकिन अब उस जमीन को भूमि माफिया औने पौने दाम पर खरीद बिक्री कर रहे हैं।

विज्ञापन


अब उसे जमीन को वे लोग चाहते हैं कि सरकार भूमिहीनों में बांट दें। बता दें कि 62 एकड़ में से 29 एकड़ पर पयहरी बाबा का आश्रम है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उसके अलावे बचे हुए 33 एकड़ 50 डिसमिल जमीन को गरीबों के बीच बांटने की जरूरत है। इसको लेकर 20 जून को तिलौथू में जब प्रदर्शन किया जा रहा था। तो दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


किसान मजदूर सभा के जिला सचिव अयोध्या राम ने बताया कि उनके कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी थी। इसके खिलाफ तिलौथू थाना में केस दर्ज किया गया था। उसमें अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही तिलौथू के अंचल अधिकारी द्वारा किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फसाया गया है। जिस मुकदमा को वापस लेने की भी वे लोग संवैधानिक तरीके से मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed