फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Accused of murder of sand trader shot dead in Ara, body found in bushes

Bihar Crime: बालू कारोबारी के हत्या आरोपी की गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव; घटना से दहशत

Mon, 02 Dec 2024 09:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 02 Dec 2024 09:21 PM IST
सार

Ara Crime: आरा सदर के एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि मृतक खुद भी दो हत्याओं का आरोपी था और फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Bihar News: Accused of murder of sand trader shot dead in Ara, body found in bushes
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के आरा के संदेश थानाक्षेत्र में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां बालू कारोबारी के हत्या के आरोपी श्रीराम राय को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था, जिसे सोमवार सुबह ग्रामीणों ने देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
बालू कारोबारी की हत्या के आरोपी की हत्या
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान संदेश थानाक्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी श्रीराम राय (26) के रूप में हुई है। श्रीराम बालू घाट पर ट्रक और ट्रैक्टर की लोडिंग का काम करवाता था। पुलिस के अनुसार, मृतक पर चर्चित बालू कारोबारी देवराज राय समेत दो लोगों की हत्या का आरोप था और वह इन मामलों में फरार चल रहा था।
विज्ञापन

 
कुछ दिन पहले पुलिस ने उसके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि श्रीराम के सिर में बेहद करीब से गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रात में बालू घाट पर काम करने गया था श्रीराम
श्रीराम राय के पिता बलिराम राय ने बताया कि रविवार की रात खाना खाने के बाद वह तिर्थकॉल गांव स्थित बालू घाट पर काम के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे फोन किया, जिसमें उसने जल्द लौटने की बात कही थी। लेकिन सुबह तक भी वह नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि सुबह गांव के कुछ लोग बकरी चराने के लिए तिर्थकॉल बगीचे की तरफ गए, जहां झाड़ियों में श्रीराम का खून से लथपथ शव मिला।
 
परिजनों ने जताया हत्या का संदेह
श्रीराम के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का शक जताया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में एक बुलेट बाइक चोरी की घटना हुई थी। इस चोरी का झूठा आरोप श्रीराम पर लगाया गया था। पिता का कहना है कि इस विवाद को लेकर उनके बेटे की हत्या की गई हो सकती है।
 
पुलिस हर पहलू से कर रही पड़ताल
घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे आरा सदर के एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि मृतक खुद भी दो हत्याओं का आरोपी था और फरार चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि एफएसएल टीम के साथ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों द्वारा अब तक एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया है। लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 
ग्रामीणों में दहशत, बढ़ाई गई सुरक्षा
इस घटना के बाद से तिर्थकॉल और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और संवेदनशील जगहों पर निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी का मामला हो सकता है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस जल्द ही संदिग्धों से पूछताछ शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed