फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : 50 people injured in gas cylinder blast in Patna fire news today

Cylinder Blast : पटना में फिर बड़ी घटना, सिलेंडर विस्फोट से 50 लोग घायल; श्राद्ध कार्यक्रम के बाद हुआ हादसा

Fri, 26 Apr 2024 11:47 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 26 Apr 2024 11:47 AM IST
सार

Bihar : पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में गुरूवार को आग लगने से महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गये। अब शुक्रवार को पटना में ही सिलेंडर फटने से लगभग 50 लोग घायल हो गये, जिसमें कई की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Bihar News : 50 people injured in gas cylinder blast in Patna fire news today
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

घर में श्राद्ध कर्म की तैयारी चल रही थी। खाना बन रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में लगभग 50 लोग घायल  हो गये, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है। घटना पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चपौर गांव की है।

विज्ञापन


गैस लीक करने से हुआ हादसा 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि संत पासवान के घर में श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम समाप्त हो चूका था। आज सवेरे संत पासवान की बेटी खुशबु (12) छोटा सिलेंडर पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ और देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन


 

Bihar News : 50 people injured in gas cylinder blast in Patna fire news today
अस्पताल में इलाज करा रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

आधे दर्जन घरों को लिया अपने आगोश में 
सिलेंडर ब्लास्ट होते ही घर में आग लग गई और फिर आग ने उस घर के आसपास के 6 घरों को अपने आगोश में ले लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ साथ अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन इस दौरान लगभग 50 लोग झुलस गये। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन घायल लोगों को पीएचसी और निजी अस्पताल में भारती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

लाखों की संपत्ति जलकर राख
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अगलगी में 6 घर जलकर रख हो गये। प्रचंड आग की वजह से कोई अपना सामान भी नहीं निकाल पाए। इस अगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घर और सारा सामान जलने से पीड़ित परिवारों के सामने भुखमरी की नौबत आ गयी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed