{"_id":"6a22f8cc9874efce040fd774","slug":"bihar-neet-exam-government-buses-free-for-candidates-on-21-june-cm-issues-strict-orders-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 21 जून को नीट परीक्षा, परीक्षार्थियों के लिए सरकारी बसें रहेंगी फ्री; सीएम ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 21 जून को नीट परीक्षा, परीक्षार्थियों के लिए सरकारी बसें रहेंगी फ्री; सीएम ने दिए सख्त निर्देश
Fri, 05 Jun 2026 10:40 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:40 PM IST
सार
बिहार में 21 जून को होने वाली NEET-2026 परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की। राज्य के 35 जिलों के 331 केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने बताया कि राज्य के 35 जिलों में कुल 331 परीक्षा केंद्रों पर NEET-2026 आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
परीक्षार्थियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
मुख्यमंत्री ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में नीट परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए परिवहन विभाग को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों की निगरानी और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की सूचना मिलने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
परीक्षा केंद्रों पर होंगी सभी जरूरी सुविधाएं
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, चिकित्सा सहायता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए यातायात प्रबंधन एवं सूचना तंत्र को भी प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Bihar : सम्राट पर बरसी रोहिणी आचार्या, कहा- सीएम के फैसले से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है
पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।