Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-nalanda-district-employment-fair-biharsharif-recruitment

बिहार: आज रोजगार मेले का आयोजन, 600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; 35 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

Thu, 05 Nov 2026 07:50 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 07:50 AM IST
सार

बिहार के नालंदा में जिला नियोजनालय की ओर से आज एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। बिहारशरीफ के संयुक्त श्रम भवन में सुबह 10 बजे से लगने वाले इस मेले में फ्लिपकार्ट समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियां 600 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी।

विज्ञापन
bihar-nalanda-district-employment-fair-biharsharif-recruitment
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Adobestock

विस्तार

निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे बिहार के युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से आज एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले (तृतीय चरण) का आयोजन किया जा रहा है। बिहारशरीफ स्थित संयुक्त श्रम भवन, ब्लॉक कैंपस परिसर में सुबह 10 बजे से लगने वाले इस मेले में 600 से अधिक पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को पद और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 12 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकेगा।

विज्ञापन

600 से अधिक रिक्तियां, 35 हजार रुपये तक वेतन

जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि रोजगार मेले में राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इनके माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 600 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। कुल रिक्तियों में नियमानुसार चार प्रतिशत पद दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

विज्ञापन

फ्लिपकार्ट समेत कई बड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती

इस रोजगार मेले में फ्लिपकार्ट, एसआईएस लिमिटेड, रीशव ऑटोमोबाइल्स, एक्सपर्ट मैनपावर सर्विस, इनोमेक्स इंडस्ट्रीज, एबी इंडिया, जवाहरी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, क्वेस्ट कॉर्प लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर, प्रथम फाउंडेशन, उत्कर्ष वेलफेयर फाउंडेशन, सिग्मा कॉर्पोरेशन और नेपच्यून इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हो रही हैं। इन कंपनियों की ओर से रिटेल, हेल्थकेयर, अकाउंटिंग, डिलीवरी सर्विसेज, हॉस्पिटैलिटी और सिक्योरिटी सर्विसेज समेत कई क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और कौशल रखने वाले युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

8वीं पास से एमबीए तक के अभ्यर्थियों को मौका

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पदों के अनुसार आठवीं पास, दसवीं, 12वीं, स्नातक (बीए, बीएससी और बीकॉम), स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा और एमबीए डिग्रीधारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि रोजगार मेले में शामिल होने या नौकरी के लिए आवेदन करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह पूरी तरह निःशुल्क है।

निबंधन के बिना नहीं मिलेगी मेले में एंट्री, ये दस्तावेज लाना जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल या बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन होना अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अब तक निबंधन नहीं कराया है, वे जिला नियोजनालय कार्यालय पहुंचकर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी क्यूआर कोड स्कैन करके भी अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं।
साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा या रिज्यूमे, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां, पहचान पत्र की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को मुफ्त स्टडी किट

जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं के लिए रोजगार मेले के अलावा कई कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को 'स्टडी किट योजना' के तहत निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, आईटीआई या एनएसक्यूएफ से प्रमाणित प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को 'टूल किट योजना' के तहत मुफ्त टूल किट दी जा रही है।
इन दोनों योजनाओं का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर कम से कम छह महीने पुराना निबंधन होना जरूरी है। इसके साथ ही उनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर करें संपर्क

रोजगार मेले में शामिल होने, निबंधन प्रक्रिया या जिला नियोजनालय की अन्य योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के संपर्क नंबर 06112-359276 पर फोन कर सकते हैं। जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और निर्धारित दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed