फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Liqour Ban: Photo video of revenue employee having liquor party in Ara goes viral

Bihar Liqour Ban: राजस्व कर्मचारी का शराब पार्टी करने का मामला गरमाया, गिलास में कोल्ड ड्रिंक होने की दी सफाई

Sun, 18 Aug 2024 03:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Aug 2024 03:01 PM IST
सार

Bihar Liqour Ban: आरा में राजस्व कर्मचारी द्वारा शराब पार्टी किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका फोटो-वीडियो वायरल हो रहा है। प्रखंड अंचलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar Liqour Ban: Photo video of revenue employee having liquor party in Ara goes viral
राजस्व कर्मचारी द्वारा शराब पिए जाने को लेकर सीओ ने कार्रवाई किए जाने की कही बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा के कोईलवर प्रखंड में तैनात एक राजस्वकर्मी का शराब पार्टी करने का फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया। दरअसल, राजस्व कर्मचारी का शराब पीते हुए का वीडियो करीब साल भर पुराना बताया जा रहा है। जो कोईलवर प्रखंड में किसी निजी आवास में आयोजित पार्टी के दौरान का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कोईलवर प्रखंड की अंचलाधिकारी ने इस मामले को संज्ञान में लेकर वीडियो की जांच कर कार्रवाई करने की बात भी कही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठा रहा है कि क्या शराबबंदी कानून सरकारी मुलाजिमों के लिए नहीं है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। दरअसल, वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स अनिल कुमार है, जो कोईलवर अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात है। वीडियो में दिख रहा है कि वह अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा है और जोर-जोर से ठहाके भी लग रहा है।
विज्ञापन


लेकिन जब शराब पार्टी मामले में कोईलवर अंचल के राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उसे एक दावत में बुलाया गया था। वहां पहुंचने पर मुझे शक था कि वहां का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इसलिए मैंने कोर्ट में एक कंप्लेंट भी की है। हालांकि पार्टी के दौरान गिलास में एपी फिज कोल्ड ड्रिंक थी, शराब नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शराब पार्टी के वायरल वीडियो मामले को लेकर कोईलवर की सीओ कुछ भी बताने से परहेज करती दिखीं। हालांकि बाद में ऑन कैमरा ही उन्होंने इस वीडियो की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। लेकिन अब सोचने वाली बात यह है कि शराबबंदी वाले बिहार में सरकार के मुलाजिम ही शराब न पीने की शपथ लेने के बावजूद भी शराब पीते नजर आ रहे हैं। जो शासन और सिस्टम पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed