फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Kaimur junk dealer kidnapped three girls by making them inhale intoxicants two criminals police custody

Bihar News: कबाड़ी का कारनामा...नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन बच्चियों का अपहरण, दो अपराधी पुलिस गिरफ्त में

Thu, 28 Nov 2024 05:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 05:58 PM IST
सार

बिहार के कैमूर जिले में कबाड़ी वाले ने नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन बच्चियों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद भी किया।

विज्ञापन
Bihar Kaimur junk dealer kidnapped three girls by making them inhale intoxicants two criminals police custody
कैमूर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर में कबाड़ी वाले ने एक साथ तीन बच्चियों का अपरहण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया है। एक बच्ची का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। नशीली दवा सुंघाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


मामले पर जानकारी देते हुए भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि भभुआ लिच्छवी भवन के पीछे गली से अचानक तीन बच्चियों को गायब कर दिया गया है।तत्काल पुलिस द्वारा शहर में जांच अभियान लगा दिया गया। उसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में देखा गया तो पता चला कि ये कबाड़ी वाला है, जो भभुआ का ही रहने वाला है और घूम-घूम कर कबाड़ खरीदता है। वही तीनों बच्चियों को उठाकर ले गया है।
विज्ञापन


पुलिस ठेला मालिक की तलाश में उनके घर निकली तो पता चला कि यह खेत की तरफ गया है, जिसके बाद पुलिस ने ठेला मालिक सहित दो को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही उसी जगह से दो बच्चियों को भी बरामद कर लिया गया, जिसमें से एक बच्ची को यह दोनों पुलिस की डर से उसके घर लाकर छोड़ दिए थे। घबराहट की हालत में इलाज के लिए लाया गया तो पता चला कि इसको नशीला पदार्थ सुंघाकर ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस ने सकुशल तीनों बच्चियों को बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि तीनों बच्चियां 10 वर्ष के आस पास की उम्र की हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है कि ये लोग ऐसे कितने घटना को अंजाम दे चुके हैं। अभी तक पुलिस के संज्ञान में जो आया है, वह गलत नियत से ही सभी बच्चियों का अपहरण किया गया था। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed