{"_id":"687b96b7cd88a7546b0f163a","slug":"bihar-intercity-team-wins-india-quiz-competition-at-patna-mindfest-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: इंटरसिटी टीम ने पटना माइंडफेस्ट की इंडिया क्विज प्रतियोगिता जीती, आज होंगे क्रॉसवर्ड और सामान्य मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: इंटरसिटी टीम ने पटना माइंडफेस्ट की इंडिया क्विज प्रतियोगिता जीती, आज होंगे क्रॉसवर्ड और सामान्य मुकाबले
Sat, 19 Jul 2025 06:29 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 19 Jul 2025 06:29 PM IST
सार
Bihar: कॉलेज वर्ग में आईजीआईएमएस के सोहम, उत्पल और अमन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं स्कूल वर्ग में डीपीएस, पटना के हर्षिल सागर, कुशाग्र किशन और उत्कर्ष आर्य की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार संग्रहालय में चल रहे दो दिवसीय पटना माइंड फेस्ट (पीएमएफ) 2025 की शुरुआत शनिवार को शानदार रही। पहले दिन आयोजित इंडिया क्विज प्रतियोगिता में इंटर-सिटी टीम ने बाजी मारी। इस टीम में कैल्विन, बैबास्वता और आनंद शामिल थे। इस प्रतियोगिता में पीयूष केडिया और समन्वय बनर्जी की टीम दूसरे नंबर पर रही, जबकि अरुणोदय चौधरी, निखिल सरकार और शाश्वत चक्रवर्ती की टीम को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
कॉलेज वर्ग में आईजीआईएमएस के सोहम, उत्पल और अमन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं स्कूल वर्ग में डीपीएस, पटना के हर्षिल सागर, कुशाग्र किशन और उत्कर्ष आर्य की टीम ने बाजी मारी। फेस्ट के पहले दिन कुल तीन प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें 1500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वर्ड बी में 144 टीमों ने भाग लिया, जबकि हिंदी और अंग्रेजी के रचनात्मक लेखन मुकाबलों में 160 प्रतिभागी शामिल हुए। इन दोनों के नतीजे रविवार को घोषित किए जाएंगे, क्योंकि खबर भेजे जाने तक मुकाबले जारी थे।
विज्ञापन
पढ़ें: चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों का हंगामा; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
इस बार फेस्ट में तीन श्रेणियों ओपन, कॉलेज और स्कूल में प्रतियोगिताएं हो रही हैं। प्रतिभागी अकेले या अधिकतम तीन सदस्यीय टीम के रूप में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रचना पाटिल ने किया। उन्होंने कहा कि पीएमएफ प्रतिभागियों और दर्शकों को एक शानदार रचनात्मक अनुभव देगा। वहीं रेरा के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बिहार के अलग-अलग शहरों से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया और कहा कि पटना माइंड फेस्ट अब शहर के सांस्कृतिक कैलेंडर का अहम हिस्सा बन गया है। इससे दरभंगा और पूर्णिया जैसे शहरों में भी ऐसे आयोजन शुरू हुए हैं। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व आईएएस अधिकारी आर.यू. सिंह ने कहा कि बच्चों और युवाओं में इस आयोजन को लेकर गजब का जोश है, जो देखकर बेहद खुशी होती है। फेस्ट का यह सातवां संस्करण है। इसकी शुरुआत 2018 में हुई थी, हालांकि 2020 में कोविड-19 के कारण इसे रद्द करना पड़ा था।