फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Huge fire breaks out in warehouse, property worth lakhs burnt to ashes

Bihar: गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक; आठ दमकल यूनिटों ने काबू पाया

Mon, 11 Aug 2025 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Aug 2025 03:18 PM IST
सार

Bihar: आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। अनुमान है कि घटना में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इसमें सोलर प्लेट, बैटरियां और अन्य सामग्री शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar: Huge fire breaks out in warehouse, property worth lakhs burnt to ashes
सामान जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के पटना सिटी बाइपास थाना क्षेत्र स्थित महादेव स्थान के पास सोमवार सुबह सोलर पैनल के वेयरहाउस गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल की आठ यूनिट मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से यह घटना हुई होगी। गोदाम के गार्ड राजेश कुमार ने बताया कि वह सो रहे थे, तभी बाहर से धुआं उठता देखा और शोर मचाया। इस बीच आग तेजी से फैल गई।

विज्ञापन


पढ़ें: तिरहुत नहर का तटबंध असामाजिक तत्वों ने काटा, 25 फीट चौड़ी दरार से मानिकपुर गांव में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। अनुमान है कि घटना में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इसमें सोलर प्लेट, बैटरियां और अन्य सामग्री शामिल हैं।

फायर अफसर गयानंद सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही आठ यूनिटों को रवाना किया गया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए थे। कंपनी के कर्मियों के अनुसार, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed