फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Hooch Tragedy BJP leaders sitting on dharna outside Bihar Assembly

Bihar News: जहरीली शराब से मौत को लेकर विधानसभा में BJP विधायकों का प्रदर्शन, आरोप-नहीं बोलने दे रही सरकार

Wed, 21 Dec 2022 01:44 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 21 Dec 2022 01:44 PM IST
सार

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने जहरीली शराब कांड को 'सरकार संरक्षित नरसंहार' करार दिया था। भाजपा विधायक इसी पंचलाइन के पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते दिखे।

विज्ञापन
Bihar Hooch Tragedy BJP leaders sitting on dharna outside Bihar Assembly
धरने पर बैठे भाजपा नेता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बिहार में जहरीली शराब से मौत को लेकर सियासत जारी है। विधानसभा में भाजपा के सभी विधायक और एमएलसी नीतीश कुमार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने नीतीश कुमार पर विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बुधवार सुबह 11.15 से धरना शुरू हुआ। विधानसभा में प्रतीक चिह्न के रूप में बनाए गए बोधि वृक्ष के नीचे सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन

किन बातों का कर रहे विरोध
भाजपा विधायक जहरीली शराब कांड के मृतकों को मुआवजा नहीं दिए जाने और मुख्यमंत्री नीतीश की ओर से इनकी मौत पर मातम नहीं मनाने के फैसले का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष पर आरोप

वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता लगातार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर भी आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगााय कि अध्यक्ष उन्हें बोलने से रोक रहे हैं। बात-बात पर टोक रहे हैं। वे राजद के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं।


'सरकार संरक्षित नरसंहार' के पोस्टर के साथ प्रदर्शन

पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने सारण जहरीली शराब कांड को सरकार संरक्षित नरसंहार करार दिया था। भाजपा विधायक इसी पंचलाइन के पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते दिखे। भाजपा ने अपने धरने को वंदे मातरम गाकर खत्म किया। दरअसल, विधानसभा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के समय राष्ट्रीय गीत नहीं गाया गया था। इसके विरोध में बीजेपी ने अपने धरना का समापन वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत गाकर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed