फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Govt Launches Special Bus Service to Travel During Festivals News in Hindi

काम की खबर: त्योहारों में घर वापसी होगी आसान, बिहार सरकार 1 सितंबर से चलाएगी विशेष बस सेवा; जानें सबकुछ

Mon, 18 Aug 2025 02:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 02:41 PM IST
सार

Bihar: बीएसपीटीसी अधिकारियों का कहना है कि सेवा सस्ती और आरामदायक होगी। लंबी दूरी की यात्रा को देखते हुए बसें पूरी तरह एसी और डीलक्स श्रेणी की रहेंगी। इससे यात्रियों को त्योहारों के दौरान बेहतर अनुभव मिलेगा और आखिरी समय में टिकट की मारामारी से राहत भी।

विज्ञापन
Bihar Govt Launches Special Bus Service to Travel During Festivals News in Hindi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व जैसे बड़े त्योहारों पर इस बार बिहार लौटने वाले प्रवासियों को अब भीड़भाड़ और टिकट की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिहार सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 सितंबर से विशेष एसी और डीलक्स बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSPTC) के अनुसार, इन बसों का परिचालन 1 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन किया जाएगा। टिकट की ऑनलाइन बुकिंग 20 अगस्त से निगम की आधिकारिक वेबसाइट bsrtc.bihar.gov.in पर शुरू हो जाएगी।

किन रूटों पर मिलेगी सेवा
इन बसों का संचालन बिहार के प्रमुख जिलों पटना, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया और पूर्णिया से किया जाएगा। वहीं, यात्रियों को दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, लखनऊ, गोरखपुर, पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, पानीपत, सिलीगुड़ी और कोलकाता जैसे शहरों तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: चुनाव से पहले इन 11 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सात को अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाएं और किराया
बीएसपीटीसी अधिकारियों का कहना है कि सेवा सस्ती और आरामदायक होगी। लंबी दूरी की यात्रा को देखते हुए बसें पूरी तरह एसी और डीलक्स श्रेणी की रहेंगी। इससे यात्रियों को त्योहारों के दौरान बेहतर अनुभव मिलेगा और आखिरी समय में टिकट की मारामारी से राहत भी। यात्रियों की सहूलियत के लिए निगम ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-345-7251 भी जारी किया है। इस पर कॉल कर यात्री किसी भी जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि यह पहल प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और आम यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और त्योहारों के मौसम में बिहार तथा अन्य राज्यों के बीच यात्रा को और सुगम बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed