फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Government Warned government employees Jobs lost to take leave for Name of Exams Bihar News

Bihar News : बिहार में सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को लगा जोर का झटका, अब ऐसा करने पर चली जाएगी नौकरी

Tue, 07 Apr 2026 08:59 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 07 Apr 2026 08:59 PM IST
सार

Bihar : बिहार में सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों के लिए एक नया आदेश जारी किया गया है। सरकार का स्पष्ट रूप से कहना है कि अगर आप इस आदेश का उल्लंघन करते हैं तो आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Bihar Government Warned government employees Jobs lost to take leave for Name of Exams Bihar News
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा और सख्त आदेश जारी किया है, जिसके बाद सभी विभागों में हड़कंप मच गया है। यह आदेश 6 अप्रैल से लागू कर दिया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बाबा हरिहरनाथ के दरबार में पहुंचे निशांत, मीडिया के सामने छलके जज्बात, बोले- 'पिता को याद रखेगा बिहार'
विज्ञापन


विभाग का समय होता है बर्बाद 
इस नए आदेश के तहत विभिन्न विभागों के अधीनस्थ विभिन्न पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा बार-बार प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने की अनुमति माँगी जाती रही है। सरकार का मानना है कि उनके द्वारा परीक्षा की तैयारी करने तथा परीक्षा में भाग लेने के बार-बार प्रयासों में विभाग का महत्वपूर्ण समय न केवल नष्ट होता है बल्कि कार्य के पूरा होने में भी गंभीर अवरोध उत्पन्न होता है। एक बार सरकारी सेवा में योगदान करने के पश्चात सरकार से प्राप्त वेतन एवं अन्य सुविधाओं के उपयोग के विरूद्ध विभाग के अधीनस्थ संवर्गों के पदाधिकारियों या कर्मियों को बार-बार परीक्षा में भाग लेने की अनुमति प्रदान करना लोकहित के विरूद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : नीट छात्रा मामले में नहीं मिल पाई अब तक सफलता, ऐसे मामलों में क्यों पिछड़ जाते हैं परिजन? जानिए हर पहलू

सिर्फ एक बार मिलेगा मौका 
इसलिए बिहार सरकार का कहना है कि नगर विकास एवं आवास विभाग के अधीनस्थ संवर्गों के पदाधिकारियों या कर्मियों को उनके द्वारा धारित पद के वेतन स्तर से उच्चतर वेतन स्तर के पद के लिए ही किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी और यह अनुमति उनकी पूरी सेवा अवधि में सिर्फ एक बार दी जाएगी। जारी किये गये आदेश के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यदि कोई पदाधिकारी या कर्मी एक से अधिक बार परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं तो वह सरकारी सेवा से त्याग पत्र देकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed