फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar government issued orders regarding Holi and Shab-e-Barat In view of increasing of coronavirus cases

कोरोना: बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने होली, शब-ए-बरात को लेकर आदेश जारी किए

Sun, 28 Mar 2021 06:30 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Mar 2021 06:30 AM IST
सार

  • आदेश में कहा गया है कि होली की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले होलिका दहन के अवसर पर न्यूनतम संख्या में लोग एकत्रित हों।
  • कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
Bihar government issued orders regarding Holi and Shab-e-Barat In view of increasing of coronavirus cases
बिहार सरकार ने होली को लेकर जारी किया आदेश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बिहार सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर होली एवं शब-ए-बरात त्योहारों को लेकर शनिवार को एक आदेश जारी किया। बिहार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर होली एवं शब-ए-बरात को लेकर आमजनों से कहा गया है कि इन त्योहारों के अवसर पर भीड़ एकत्रित नहीं करें।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि होली की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले होलिका दहन के अवसर पर न्यूनतम संख्या में लोग एकत्रित हों तथा उक्त अवसर पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद और पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल द्वारा जारी एक संयुक्त ओदश में कहा गया है कि सोमवार को होली के दिन सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होकर किसी भी प्रकार की गतिविधि अथवा आयोजन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि शब-ए-बरात के अवसर पर भी कम से कम लोग एक स्थान पर एकत्रित होंगे। साथ ही उनके लिए भी कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कब्रिस्तान प्रबंधन समितियां भी अपने स्तर से कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के संबंध में पूर्ण एहतियात बरतें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को होली एवं शब-ए-बरात की बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी लोग घर के अंदर ही होली का त्योहार मनाएं एवं इबादत करें।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 59,031 सैंपल की जांच हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित अब तक कुल 2,61,917 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के 1,115 मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed