फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Gold businessman who went out to distribute wedding cards dies in a road accident news in hindi

Bihar: पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर, शादी का कार्ड बांटने निकले स्वर्ण व्यवसायी की मौत

Tue, 25 Nov 2025 05:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Nov 2025 05:30 PM IST
सार

Bihar News: हादसे की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची तिलौथू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

विज्ञापन
Bihar: Gold businessman who went out to distribute wedding cards dies in a road accident news in hindi
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के सेहुआ मोड़ के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरैया गांव निवासी प्रमोद सोनी के पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ मोंटी बाबू के रूप में हुई है। वह तिलौथू बाजार में सोने-चांदी का व्यापार करते थे।

विज्ञापन

शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की गई जान
परिजनों के अनुसार, सत्य प्रकाश अपने रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण पत्र देने घर से निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढे़ं; बैंक मैनेजर ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, पत्नी के पहुंचने के बाद पुलिस कब्जे में लेगी शव    

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची तिलौथू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और पिकअप को जब्त कर लिया है। फरार पिकअप चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed