{"_id":"689d98343704ff3cf00f7d40","slug":"bihar-garima-malik-and-babu-ram-with-15-police-officers-and-policemen-awarded-by-president-independence-day-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : गरिमा मलिक और बाबू राम सहित 15 पुलिस अधिकारी और कर्मी होंगे पुरस्कृत, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : गरिमा मलिक और बाबू राम सहित 15 पुलिस अधिकारी और कर्मी होंगे पुरस्कृत, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
Thu, 14 Aug 2025 01:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:33 PM IST
सार
Bihar Police President Medal 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के 15 पुलिस अधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान उन्हें उनके अद्वितीय योगदान, वीरता और समर्पण के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुर और गरिमा मलिक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के 15 पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उनके अद्वितीय योगदान, वीरता और समर्पण के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें सात को वीरता पदक, छह को सराहनीय सेवा पदक और दो को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीबीआई ने पटना AIIMS के दो डॉक्टरों पर किया धोखाधड़ी का केस, फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी का है आरोप
विज्ञापन
जानिए कौन-कौन होंगे सम्मानित
दरअसल जमीनी स्तर पर काम करने वाले राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बिहार पुलिस के जवान शामिल हैं। विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में डीआईजी निलेश कुमार और आईपीएस अधिकारी संजय कुमार सिंह हैं। वीरता पदक पाने वालों में आईपीएस अधिकारी बाबू राम, एसआई साकेत सौरव, रामराज सिंह, तारबाबू यादव, सिपाही संजय कुमार चौधरी, सुरेंद्र पासवान और विकास कुमार के नाम शामिल हैं। वहीं, मैडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस के लिए आईजी गरिमा मलिक, डीएसपी स्मिता सुमन, डीएसपी राजेश रंजन, हवलदार बिमल छेत्री, एएसआई आशीष रंजन सिंह और कांस्टेबल सर्वेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather News : बिहार के इन जिलों में होंगी बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात की दी है चेतावनी