फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Farmers protest rjd party sudhakar singh accusing bihar government forcibly occupying land patna bihar

Bihar : पटना में किसान सड़कों पर उतर कर रहे प्रदर्शन, सरकार पर जमीन कब्जा करने का लगा रहे आरोप

Mon, 25 Aug 2025 02:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 25 Aug 2025 02:08 PM IST
सार

Bihar : किसान मोर्चा का आरोप है कि सरकार किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण कर रही है। हमें सही मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा। यह कहना है संयुक्त किसान मोर्चा का, जो आज पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें आगे बढने से रोक दिया है।

विज्ञापन
Bihar : Farmers protest rjd party sudhakar singh accusing bihar government forcibly occupying land patna bihar
प्रदर्शनकारियों के साथ राजद नेता सुधाकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा अपनी मांगों को लेकर आज प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व बक्सर के सांसद और किसान नेता सुधाकर सिंह कर रहे हैं। इनका कहना है कि ये लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करेंगे, लेकिन किसान बुद्धा पार्क से पटना जंक्शन होते हुए प्रदर्शनकारी जैसे ही डाकबंगला चौराहा पहुंचे, इससे पहले ही पुलिस ने उनको रोकने के लिए बैरिकेटिंग लगा दी। प्रदर्शनकारी बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए आगे बढने की कोशिश करने लगे, तब पुलिस को मजबूरन बल का प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने पटना जंक्शन से डाकबंगला की तरह से आने और उस तरफ जाने के रास्ते को ब्लॉक कर दिया है। फिलहाल  डाकबंगला चौराहा पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR: अब तक केवल एक राजनीतिक दल ने दर्ज करवाई आपत्ति, चुनाव आयोग की इस रिपोर्ट वामदल ने ऐसा कहा
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिहार सरकार जबरन उनकी जमीन का अधिग्रहण कर रही है, लेकिन मुआवजा 2014 की दर पर दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि मुआवजा मौजूदा बाजार दर के अनुसार मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिहार सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसानों की जमीन सरकार अधिग्रहण करे लेकिन मुआवजा आज की तारीख के अनुसार भुगतान करे, लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी बोले- दो बड़े मंत्रियों में मनमुटाव हुआ था, इसी कारण भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकाने पर पहुंची EOU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed