फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Farmers compensated for crop losses CM nitish kumar lays foundation stone for many schemes patna bihar

Bihar : किसानों की फसल के नुकसान की हुई भरपाई, खाते में पहुंची राशि; सीएम ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

Wed, 01 Oct 2025 03:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 01 Oct 2025 03:41 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4233 करोड़ रूपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया है। उन्होंने अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुई फसल क्षति से प्रभावित किसानों के खाते में भी राशि भेजे।

विज्ञापन
Bihar : Farmers compensated for crop losses CM nitish kumar lays foundation stone for many schemes patna bihar
बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बुधवार को 4233 करोड़ रूपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास करने के साथ-साथ उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने अगस्त 2025 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुई फसल क्षति के लिये कृषि इनपुट अनुदान योजनान्तर्गत 2 लाख 41 हजार से अधिक प्रभावित किसानों के खाते में 113 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का जीबीटी के माध्यम से अंतरण किया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री पुत्र को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-दस लाख दो वरना...
विज्ञापन


कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 1823 करोड़ रुपए से निर्माण कराये जाने वाले 663 पंचायत सरकार भवन तथा मुख्यमंत्री कन्या योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 500 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कराये 1000 विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में आधुनिक विवाह भवन (विवाह मंडप) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी के लिये सुविधाजनक स्थान मिलेगा और उन्हें शादी के खर्चों में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Voter List 2025: फाइनल वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, चुनाव आयोग अपलोड कर दी पूरी सूची

कृषि विभाग के अन्तर्गत 40 करोड़ 46 लाख रूपये की लागत से निर्मित दाऊदनगर प्रांगण (औरंगाबाद) का उद्घाटन किया गया। बिहार खाद्यान्न भंडारण एवं प्रशिक्षण पटना का भी उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पंचायती राज मंत्री  केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, विकास आयुक्त डॉ० एस० सिद्धार्थ, योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के० सेंथिल कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिवपंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के कुमार रवि, पंचायती राज विभाग के सचिव  मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पंचायती राज विभाग की विशेष सचिव श्रीमती प्रीति तोगड़िया सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिगण जुड़े हुये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed