{"_id":"67f7dde956058c17cf009ab7","slug":"bihar-farmer-get-facility-market-committee-premises-instructions-bridge-construction-corporation-complete-work-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: किसानों को जल्द मिलेगी बाजार समिति प्रांगणों की सुविधा, पुल निर्माण निगम को कार्य पूरा करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: किसानों को जल्द मिलेगी बाजार समिति प्रांगणों की सुविधा, पुल निर्माण निगम को कार्य पूरा करने का निर्देश
Thu, 10 Apr 2025 08:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 10 Apr 2025 08:34 PM IST
सार
Bihar Farmer: बिहार के किसानों को जल्द ही बाजार समिति प्रांगणों की सुविधा मिलेगी। वहीं, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा जिलेवार बाजार समिति प्रांगणों के निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। इस समीक्षात्मक बैठक में सचिव कृषि संजय कुमार अग्रवाल सहित वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि चंदौती (गया) तथा वैशाली में कार्य पूर्ण हो गया है। पूर्वी और पश्चिम चंपारण के बाजार समिति का कार्य 15 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक राष्ट्र, एक बाजार’ की व्यवस्था की घोषणा की गई है, जिसका सबसे ज्यादा लाभ बिहार को मिलेगा। बिहार के किसानों को उनके फसल उत्पादों के लिए अधिकतम मूल्य मिल पाएगा। इस प्रकार किसानों की आय में अपेक्षित वृद्धि हो पाएगी एवं किसान समृद्ध होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार में जल्द खुलेगा एक नया होम्योपैथी अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का एलान
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त, 2021) के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में घोषणा की गई थी कि राज्य के किसानों को कृषि उत्पाद हेतु बाजार की सुविधा उपलब्ध करने के उद्देश्य से सभी कृषि उत्पादन बाजार समितियों का जीर्णोद्धार एवं चरणबद्ध तरीके से विकास कराया जाय। मंत्री ने कहा कि बाजार समिति प्रांगणों में अनाज, फल-सब्जी एवं मछली का अलग-अलग बाजार की व्यवस्था, स्टोरेज की सुविधा आदि कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 30 मिनट में पहुंच पायेंगे दीघा से दीदारगंज, मुख्यमंत्री ने पथ का किया लोकार्पण
राज्य के किसानों को उनके फसल उत्पादों, मछली आदि के लिए उचित मूल्य एवं बेहतर बाजार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राज्य के सभी बाजार समिति के प्रांगणों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रांगणों में चहारदीवारी, सड़क, नाला आदि निर्माण के साथ-साथ सफाई, सुरक्षा, बिजली, पानी, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय आदि की व्यवस्था के साथ ही गोदाम तथा कोल्ड स्टोरेज के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन में निधि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा जहां-जहां कार्य पूरा किया जा रहा है, वहां पर टीम गठित कर कार्यों की प्रगति तथा गुणवत्ता की जांच करा ली जाए। साथ ही बाजार समिति प्रांगणों में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए।