फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections : Congress party targeted NDA's manifesto launch questions raised 26-second press conference

Bihar Elections: एनडीए के घोषणापत्र लॉन्च पर कांग्रेस का तंज, कहा- इस वजह से 26 सेकंड में सिमट गई प्रेसवार्ता

Fri, 31 Oct 2025 07:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 31 Oct 2025 07:42 PM IST
सार

Bihar Elections : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिस पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर क्या वजह है कि एनडीए ने घोषणापत्र जारी करने के लिए आयोजित किये गये प्रेस वार्ता को महज 26 सेकंड में समाप्त कर दिया? 

विज्ञापन
Bihar Elections : Congress party targeted NDA's manifesto launch questions raised 26-second press conference
कांग्रेस का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

6 नवमबर को बिहार विधान सभा चुनाव के पहले चरण का मतदान है। आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिस पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर क्या वजह है कि एनडीए ने घोषणापत्र जारी करने के लिए आयोजित किये गये प्रेस वार्ता को महज 26 सेकंड में समाप्त कर दिया? कांग्रेस ने अपनी दलील देते हुए कहा कि वे जानते हैं कि सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता सत्ता में वापस नहीं लौट रहे हैं और इसीलिए जनता के सवालों का सामना करना उन्हें समय की बर्बादी जैसा लगा। इतना ही नहीं कांग्रेस ने लगे हाथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि आखिर क्या वजह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में एक भी शब्द नहीं बोला। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि यह भी मुमकिन है कि उन्होंने स्वयं अपना घोषणापत्र भी ठीक से नहीं पढ़ा होगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections: 'जंगलराज वन और टू में फंसा बिहार', ऐसा क्यों बोले ओवैसी; पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि कुछ दिन पहले ही बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि युवा सस्ते डेटा का लाभ उठाकर सोशल मीडिया पर रील बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि शायद इस बयान से प्रेरणा लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने पटना में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को महज 26 सेकंड में समाप्त कर चुनाव घोषणापत्र जारी कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि वास्तव में, यह उनकी भी गलती नहीं है। पिछले 20 वर्षों में, उनके पास उपलब्धि के नाम पर गिनाने लायक कुछ भी नहीं था। वे यह भी अच्छी तरह जानते हैं कि चुनाव के बाद वे सत्ता में वापस नहीं लौटेंगे, इसलिए घोषणापत्र पर चर्चा करना और जनता के सवालों का सामना करना उन्हें समय की बर्बादी जैसा लगा।" रमेश ने एक्स पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री ने एक शब्द भी नहीं कहा। हो सकता है कि उन्होंने खुद भी अपना घोषणापत्र ठीक से नहीं पढ़ा हो, इसलिए उन्होंने किसी तरह औपचारिकता पूरी की और तुरंत चले गए।" इससे पहले, कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के घोषणापत्र जारी करने के अवसर पर नीतीश कुमार को बोलने की "अनुमति नहीं देने" के लिए एनडीए नेताओं की आलोचना की और दावा किया कि यह "बिहार का अपमान" है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Mokama Murder Case: मोकामा में बवाल, दुलारचंद की शव यात्रा में अनंत सिंह को फांसी देने की मांग; जानें मामला

 कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि एनडीए का घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम केवल "26 सेकंड" तक चला, क्योंकि नेता बिहार में अपने 20 साल के शासन के बारे में पत्रकारों के सवालों का सामना करने से डर रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और अन्य एनडीए नेताओं ने एक मिनट से भी कम समय में घोषणापत्र जारी किया।

इसके बाद सभी नेता कार्यक्रम स्थल से चले गए, सिवाय उपमुख्यमंत्री के, जो वहीं रुके और पत्रकारों के कुछ सवालों के जवाब दिए। मंच से घोषणा की गई कि नेताओं को चुनाव संबंधी व्यस्तताओं के कारण बाहर जाना होगा।  कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि एनडीए नेता सिर्फ़ 26 सेकंड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि घोषणापत्र जारी करते समय मुख्यमंत्री को बोलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नीतीश कुमार इस बारे में बात करने की "स्थिति में नहीं" हैं। घोषणापत्र में, एनडीए ने एक करोड़ युवाओं को रोज़गार देने, एक करोड़ "लखपति दीदी" बनाने, चार और शहरों में मेट्रो सेवा और बिहार में सात अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का निर्माण करने सहित कई अन्य वादे किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed