फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections 2025 : Congress party and VIP Party withdraw nomination for ally RJD party

Bihar Election 2025 : महागठबंधन में कांग्रेस और VIP उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, राजद का रास्ता आसान

Thu, 23 Oct 2025 09:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 23 Oct 2025 09:16 PM IST
सार

Bihar Elections :महागठबंधन के चार उम्मीदवारों ने अपने सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया है। उनमें वारसलीगंज निर्वाचन क्षेत्र, लालगंज निर्वाचन क्षेत्र, बाबूबरही निर्वाचन क्षेत्र और प्राणपुर निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

विज्ञापन
Bihar Elections 2025 : Congress party and VIP Party withdraw nomination for ally RJD party
निर्वाचन आयोग पटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महागठबंधन के प्रेस वार्ता के बाद महागठबंधन के चार उम्मीदवारों ने अपने सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसमें कांग्रेस पार्टी के तीन और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के एक उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन


नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवारों में वारसलीगंज निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार सतीश कुमार ने राजद उम्मीदवार अनीता देवी के लिए अपना नामांकन वापस कर लिया। लालगंज निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार ने राजद की उम्मीदवार शिवानी शुक्ला के लिए अपना नामांकन वापस लिया है। बाबूबरही निर्वाचन क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी की उम्मीदवार बिंदु गुलाब यादव ने राजद के उम्मीदवार अरुण कुमार सिंह के लिए अपना नामांकन वापस लिया। वहीं प्राणपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार तौकीर आलम ने राजद उम्मीदवार  इशरत परवीन के लिए अपना नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed