{"_id":"676c21666964cdec3e0c2790","slug":"bihar-elections-2025-bjp-pays-tribute-to-atal-bihari-vajpayee-on-sushasan-diwas-nitish-kumar-face-of-nda-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: BJP की अटल बिहारी को श्रद्धांजलि; पासवान ने शाह के आंबेडकर बयान पर कही यह बात, 2025 चुनाव का चेहरा कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: BJP की अटल बिहारी को श्रद्धांजलि; पासवान ने शाह के आंबेडकर बयान पर कही यह बात, 2025 चुनाव का चेहरा कौन?
Wed, 25 Dec 2024 08:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:44 PM IST
सार
Bihar Elections 2025: नालंदा में भाजपा ने सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने गृहमंत्री अमित शाह के आंबेडकर बयान पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव के प्रमुख चेहरा भी बता दिया।
विज्ञापन
भाजपा नेता-कार्यकर्ता सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में सुशासन दिवस के रूप में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती मनाई। इस मौके पर नालंदा में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं ने श्रद्धेय अटल जी के योगदान को याद किया और बिहार के विकास के लिए उनकी दूरदर्शी नीतियों की सराहना की।
विज्ञापन
अटल जी को समर्पित जन्म शताब्दी वर्ष
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सचिव गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने राजनीति में सुशासन, आदर्श और नैतिकता की नई परिभाषा गढ़ी। अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष को भाजपा व्यापक स्तर पर पूरे देश में मनाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि चाहे वह विदेश नीति हो, सुशासन का मॉडल हो या राजनीति में आदर्श आचरण, अटल जी ने हर क्षेत्र में एक मिसाल कायम की। उनके विचार और कार्य आज भी देश को प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे चेहरा
पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि 2005 में अटल बिहारी वाजपेई जी के आशीर्वाद से ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। आगामी चुनाव में भी एनडीए के सभी सहयोगी दल संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे और नीतीश कुमार का चेहरा प्रमुख होगा। इसमें कोई संदेह या शंका नहीं है।
कांग्रेस पर किया तीखा हमला
गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों पर भी भाजपा प्रवक्ता ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर आंबेडकर के अपमान और उनके योगदान को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर को हराने का काम किया और उनके निधन के 35 साल बाद भी उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। इसके विपरीत कांग्रेस ने खुद अपने नेताओं को भारत रत्न से नवाजा। यह उनके दोहरे मापदंड और ‘पापों’ की पराकाष्ठा है।
उन्होंने 2012 में एनसीईआरटी की पुस्तकों में प्रकाशित कार्टून का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। पासवान ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने आंबेडकर का मजाक उड़ाया और अब उनके नाम पर राजनीति कर रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रमुख उपस्थितियों में गुरु प्रकाश पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वात्स्यायन, पाटलिपुत्र लोकसभा प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा और अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे।