फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections 2025 : BJP party embark on 'Sujhaav Yatra' ahead of Bihar polls seeks door-to-door feedback

Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव से पहले सुझाव यात्रा पर निकलेगी भाजपा, घर-घर जाकर इन वर्गों से लेगी फीडबैक

Sat, 04 Oct 2025 06:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 04 Oct 2025 06:34 PM IST
सार

Bihar : भाजपा राज्य के हर जिले में यह यात्रा आयोजित करेगी। भाजपा का यह 'घर-घर जन संपर्क अभियान' किसानों, छात्रों, महिलाओं और अन्य वर्गों के लोगों से सीधा फीडबैक लेगा ताकि उनकी समस्याओं को समझा जा सके। 

विज्ञापन
Bihar Elections 2025 : BJP party embark on 'Sujhaav Yatra' ahead of Bihar polls seeks door-to-door feedback
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए, पार्टी की घोषणापत्र समिति ने रविवार से 'सुझाव यात्रा' शुरू करने की घोषणा की है, जो उनके चुनावी एजेंडे की नींव रखेगी।

विज्ञापन


सुझाव यात्रा का कार्यक्रम और उद्देश्य
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि पार्टी 5 से 20 अक्टूबर तक राज्य के हर जिले में यह यात्रा आयोजित करेगी। भाजपा का यह 'घर-घर जन संपर्क अभियान' किसानों, छात्रों, महिलाओं और अन्य वर्गों के लोगों से सीधा फीडबैक लेगा ताकि उनकी समस्याओं को समझा जा सके। उन्होंने इस "व्यापक पहुंच" को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प के अनुरूप बताया, जिसका लक्ष्य राज्य के 14 करोड़ लोगों से जुड़ना है। इस संबंध में भाजपा प्रवक्ता सुरेश रंगुता ने बताया कि 'सुझाव यात्रा' का शुभारंभ रविवार शाम को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में होगा।
विज्ञापन


भाजपा ऐसे लेगी फीडबैक 
फीडबैक एकत्र करने के लिए पार्टी ने कई तरीके अपनाए हैं। यात्रा के पहले फीडबैक पंजीकरण के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। बाद में आसानी से फीडबैक देने के लिए रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक चौराहों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।  इसके अलावा, पार्टी इनपुट जुटाने के लिए व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल सेवा का भी उपयोग करेगी। रंगुता ने जोर देकर कहा कि पार्टी टेम्पो चालक संघ से लेकर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तक विभिन्न समूहों के साथ विचार-विमर्श करेगी और इस प्रक्रिया में "किसी को भी नहीं छोड़ेगी"।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीडबैक लेने से पहले पेश करेगी पांच साल का रिपोर्ट कार्ड
भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि वह लोगों से फीडबैक लेने से पहले उन्हें पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। इस संबंध में राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा नेकहा कि  "घोषणापत्र तैयार करने के लिए इतना व्यापक विचार-विमर्श राजनीतिक दलों के बीच बेजोड़ है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं और सुझावों से परिचित होकर उन पर प्रभावी ढंग से काम करना है।

 

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed