फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar elections 2025 amit shah attack on rahul gandhi and lalu yadav in sasaram meeting

Amit Shah Bihar Visit : पीएम मोदी का उदाहरण देकर राहुल गांधी पर अमित शाह ने साधा निशाना; क्या-क्या बोले?

Thu, 18 Sep 2025 03:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 03:03 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सासाराम की क्षेत्रीय बैठक में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से जनता तक इन्हें पहुंचाने का आह्वान किया। अपने भाषण में उन्होंने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' करार दिया।

विज्ञापन
Bihar elections 2025 amit shah attack on rahul gandhi and lalu yadav in sasaram meeting
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम में क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। मंच पर उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा नेता विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री संतोष कुमार सिंह और पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


अमित शाह ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हाल ही में बिहार यात्रा पर आए थे, लेकिन उनकी यात्रा का मकसद शिक्षा, रोजगार, बिजली या सड़क विकास नहीं था। शाह के मुताबिक, राहुल गांधी की यात्रा दरअसल घुसपैठिया बचाओ यात्रा थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या घुसपैठियों को मुफ्त राशन, रोजगार, नौकरी, वोट का अधिकार और 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलना चाहिए?” अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हमारे युवाओं के अधिकार छीनकर बांग्लादेश के घुसपैठियों को देना चाहते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: 'घुसपैठ हो रही, चौकीदार सो रहा है', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का PM मोदी पर तंज; आगामी चुनाव पर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने अपने संबोधन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव अगर पूरी जिंदगी भी मुख्यमंत्री रहें तो भी उतना काम नहीं कर सकते, जितना एनडीए सरकार ने किया है। अमित शाह ने लालू शासन को घोटालों से जोड़ा और कहा कि चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला समेत कई भ्रष्टाचार मामलों से बिहार को पीछे धकेल दिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed