फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar election: Tej Pratap Yadav targeted RSS BJP and five people; Court, RJD, Bihar News

Bihar: 'पांच लोगों ने भाजपा-आरएसएस से पैसे लेकर बर्बाद की मेरी जिंदगी', तेज प्रताप यादव ने लगाया बड़ा आरोप

Fri, 22 Aug 2025 08:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 Aug 2025 08:15 AM IST
सार

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप ने कहा कि मैंने जनता के बीच जाकर जो काम किया, वह बात इन लोगों को पची नहीं। इसीलिए इन घटिया मानसिकता वाले लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।

विज्ञापन
Bihar election: Tej Pratap Yadav targeted RSS BJP and five people; Court, RJD, Bihar News
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच लोगों ने मिलकर उनकी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद करने की साजिश रची। इन लोगों ने मेरी जिंदगी को तहस-नहस करने का काम किया। यह पांचों जयचंदों के अलावा हैं। जैसे जयचंदों ने मेरे करियर को बर्बाद करने का काम किया उसी तरह इन पांच लोगों ने मेरी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। इनलोगों ने साजिश रचकर मेरे राजनीतिक करियर पर दाग लगा दिया। इसीलिए अब मैं कोर्ट जाऊंगा और इन्हें खिलाफ केस दर्ज करवाऊंगा। 

विज्ञापन


युवाओं में मेरे प्रति क्रेज बढ़ रहा

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि इन लोगों ने आरएसएस और भाजपा से पैसे लिए और मेरी छवि खराब करने की कोशिश की, क्योंकि चुनाव नजदीक हैं और युवाओं में मेरे प्रति क्रेज बढ़ रहा है। इसीलिए बहुत जल्द फोटो के साथ इन पांच परिवार के लोगों को बेनकाब करूंगा। 

विज्ञापन


पटना से दिल्ली तक सक्रिय हैं यह पांचों

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि वह जल्द ही उन पांच परिवारों के नाम सार्वजनिक करेंगे। उनके मुताबिक, ये साजिशकर्ता पटना से लेकर दिल्ली तक सक्रिय हैं। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि इनमें से कई लोग कभी राजद में थे, लेकिन अपनी करतूतों के चलते पार्टी से निकाले जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों का और कोई काम नहीं है, सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर दूसरों की छवि धूमिल करना। मैं अब एक एक लोगों का पर्दापाश करूंगा। यह लोग जयचंद और भाजपा आरएसएस से पैसे लेकर मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed