फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election Results CM Nitish Kumar is in NDA and will remain in NDA JDU leader KC Tyagi says

Bihar Election Results: केसी त्यागी ने बता दी पूरी योजना- सीएम नीतीश कुमार एनडीए में रहेंगे या कहीं जाएंगे?

Tue, 04 Jun 2024 07:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 07:17 PM IST
सार

Bihar Election Results: बिहार में लोकसभा चुनाव परिणाम के बीच जेडीयू नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान आया है। नीतीश कुमार के दिल्ली रवाना होने से पहले बिहार के सियासी गलियारों में तेजस्वी के उस बयान की चर्चा थी, जिसमें नीतीश कुमार के फिर से पलटी मारने का इशारा किया गया था।

विज्ञापन
Bihar Election Results CM Nitish Kumar is in NDA and will remain in NDA JDU leader KC Tyagi says
केसी त्यागी और नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के बीच जेडीयू नेता केसी त्यागी ने उन संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वो चुनावी नतीजों के बाद जेडीयू इंडिया ब्लॉक के साथ जा सकती है। त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे।

विज्ञापन


केसी त्यागी ने कहा, उनकी (नीतीश कुमार) स्वास्थ्य को लेकर भी अतीत में कुछ टिप्पणियां की गई थी, जो गलत थी। कल ही वो पीएम से मिलकर गए थे। उन्होंने चुनाव के दौरान ही साफ कर दिया था कि हम अब कहीं नहीं जाने वाले हैं। हम किसी भी ऐसी संभावनाओं को खारिज करते हैं कि एनडीए का साथ छोड़ देंगे। त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार ही वो शख्स थे। जो एनडीए के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे, हमारा प्रदर्शन बहुत संतोषजनक रहा है और एनडीए से बाहर जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।
विज्ञापन


बिहार में एनडीए आगे
बता दें कि बिहार में 40 सीटों में से एनडीए 34 सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें से जनता दल यूनाइटेड 15 सीटों पर और बीजेपी 13 सीटों पर आगे है। इसके अलावा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी पांच सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट पर जीतनराम मांझी चुनाव जीत चुके हैं।वहीं, आरजेडी तीन सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस और लेफ्ट तीन सीटों पर आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed