फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Politics heats up over CM Nitish Kumar absence from PM Modi's roadshow.

Bihar Election: पीएम मोदी के रोड शो में नीतीश के नहीं होने से गरमाई सियासत, कांग्रेस बोली- खेल से बाहर कर दिया

Sun, 02 Nov 2025 07:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 02 Nov 2025 07:18 PM IST
सार

Pm Modi Road Show: पटना में पीएम मोदी के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने से सियासी घमासान बढ़ गया है। कांग्रेस ने तस्वीर साझा कर पूछा कि मुख्यमंत्री कहां हैं?
 

विज्ञापन
Bihar Election: Politics heats up over CM Nitish Kumar absence from PM Modi's roadshow.
पीएम मोदी के साथ नहीं दिखे नीतीश कुमार - फोटो : Facebook

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो खत्म हो चुका है। 2.8 किमी लंबा यह रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू हुआ था और नाला रोड, कदमकुआं ठाकुरबारी रोड, बाकरगंज होते हुए भवन के पास खत्म हुआ। 43 मिनट के रोड शो के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रथ पर सवार प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल को दिखाकर लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान लोग जगह-जगह पर अपने छत की बालकनी से पीएम मोदी की आरती उतारते दिखे। इतना ही नहीं जगह-जगह पर बनाए गए स्वागत स्टॉल से पीएम मोदी पर फूलों की बारिश भी की गई। आम लोगों ने पीएम के समर्थन में नारेबाजी की और भारत माता के जयकारे लगाए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस साल दूसरा रोड शो था। लोकसभा चुनाव के दौरान हुए रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए थे, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे। प्रधानमंत्री के साथ जनता दल यूनाइटेड से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बांकीपुर के प्रत्याशी नितिन नवीन, दीघा के प्रत्याशी संजीव चौरसिया, दानापुर के प्रत्याशी राम कृपाल यादव रथ पर सवार थे। 
विज्ञापन


पढ़ें: 'जिसकी कथनी और करनी में फर्क हो, वह आगे क्या करेगा', बिना नाम लिए खेसारी पर पवन सिंह का निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में सीएम नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर कांग्रेस ने NDA पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर रोड शो की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि अब साफ हो गया कि नीतीश कुमार बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। पहले चरण के चुनाव से पहले ही नीतीश कुमार हुए खेल से बाहर हो गए। कांग्रेस ने कहा कि पटनावासी पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री कहां पर हैं?

 

इधर, रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री हरमंदिर साहिब रवाना हो गए वहां पर माथा टेकने के बाद वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं के साथ भोजन करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रोड शो के जरिए पटना जिले के 14 विधानसभा के मतदाताओं को साधने की कोशिश की। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने नवादा और आरा में चुनावी सभाएं की।

दोनों जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन गठबंधन के खिलाफ काफी आक्रामक नजर आए। अपने संबोधन के शुरुआत से ही प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस को टारगेट किया। बिहार के युवाओं को जंगल राज की याद दिलाए। और कहां की राजद और कांग्रेस वाले आपस में ही झगड़ा कर रहे हैं। पीएम ने यहां तक कह दिया कि राजद वालों ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर सीएम पद छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed