{"_id":"691842af05cfbf61c90d8aa0","slug":"bihar-election-news-lalan-singh-meets-nitish-kumar-cm-post-nda-jdu-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ललन सिंह सिंह बोले- मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी ही नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ललन सिंह सिंह बोले- मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी ही नहीं है
Sat, 15 Nov 2025 02:36 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:36 PM IST
सार
एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सीएम नीतीश कुमार से मिलने गठबंधन और जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को काफी देर तक नीतीश कुमार से बातचीत करने के बाद आज फिर से ललन सिंह ने उनसे मुलाकात की। सीएम हाउस से बाहर निकलने के बाद उन्होंने यह बातें कहीं...
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। बिहार की जनता ने विकास के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में भारी जनादेश दिया है। जिस गति से बिहार आगे बढ़ रहा है, वह जारी रहेगा और यह सरकार विकास के एजेंडे को और आगे ले जाएगी।
'उन्हें न देश की जानकारी और न ही बिहार की'
महागठबंधन पर उन्होंने कहा कि उनकी हार तय थी क्योंकि उनके पास कोई नेतृत्व नहीं है। जो लोग देश चलाने का दावा करते हैं, उन्हें देश की समझ नहीं है, और जो राज्य चलाने की बात करते हैं, उन्हें शासन का ज्ञान नहीं है। ऐसे हालात में हार होना स्वाभाविक है। ईवीएम पर विपक्ष के सवाल पर कहा कि वह जब हार गए हैं तो कुछ न कुछ नैरेटिव सेट करेंगे ही। इंडिया गठबंधन में कोई नेतृत्व करने वाला ही नहीं है। वहां कोई है ही नहीं। उन्हें न देश की जानकारी और न ही बिहार की। इसलिए उन्हें जनता ने नकार दिया।
विज्ञापन
ललन सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनता ने विकास पर अपना भरोसा जताया है। आशा है कि हमारा विकसित होगा और बिहार विकसित प्रदेश में गिना जाएगा। विकसित बिहार बनाने के लिए जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है और यह सरकार आज तक बिहार के विकास पर ध्यान केंद्रित करती रही है।

Bihar Election Result : बिहार विधानसभा में किस जाति की तूती बोलेगी; वोटरों ने जाति तोड़ बनाई नीतीश कुमार सरकार
विज्ञापन
'जनता ने विकास पर अपना भरोसा जताया है'