फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Mukesh Sahni's deal finalized in the Grand Alliance, 15 seats, VIP, nomination, RJD, Congress

महागठबंधन में VIP की डील फाइनल: मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे चुनाव, बंटवारे में 15 सीट के अलावा मिला यह ऑफर

Fri, 17 Oct 2025 02:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 Oct 2025 02:59 PM IST
सार

विकासशील इंसाान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी अब नाराज नहीं हैं। सीट बंटवारे को लेकर जो बातें अटकी हुई थी, उसे महागठबंधन ने मान लिया है। सहनी ने खुद कहा है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है। जल्द ही सीट बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Bihar Election: Mukesh Sahni's deal finalized in the Grand Alliance, 15 seats, VIP, nomination, RJD, Congress
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार चुनाव के पहले चरण की विधानसभा सीटों पर नामांकन का आज आखिरी दिन है। अब तक महागठबंधन यह घोषणा नहीं की है की किस दल को कितनी सीटें दी गई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस बात को लेकर पेंच फंसा हुआ था, उसका समाधान हो गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी की डील अंततः फाइनल हो गई है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने उन्हें महागठबंधन में उचित सम्मान का भरोसा दिलाया। साथ ही उनके खाते में 15 सीटें दी है। इतना ही नहीं मुकेश सहनी को राज्यसभा और विकासशील इंसान पार्टी के दो लोगों को विधान परिषद भेजा जाएगा, यह बात भी तय हो गई। सहनी ने दरभंगा में स्पष्ट कहा कि इस बार मैं चुनाव नहीं लडूंगा। महागठबंधन को प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार-प्रसार करूंगा। महागठबंधन के मैं समर्पित हूं। सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि सारी बात फाइनल हो चुकी है। एक से दो दिनों से सब बाते स्पष्ट हो जाएंगी। 

विज्ञापन


इन सीटों पर सहनी उतारेंगे अपना उम्मीदवार
महागठबंधन में अपने मन मुताबिक डील मंजूर करने के बाद मुकेश साहनी दरभंगा पहुंचे। वहां उन्होंने अपने भाई को गौड़ाबौराम विधानसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया। कहा कि चर्चा थी कि मुकेश सहनी इस सीट से खुद चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अब उनके राज्यसभा जाने की बात हो रही है। इधर महागठबंधन में मुकेश साहनी के खाते में जो सीटें आई हैं, उनमें केसरिया, झंझारपुर, गोपालगंज, छातापुर, गौड़ाबौराम, भभुआ, रजौली, सहरसा, सकरा, अलीनगर, अमौर, हरनौत, नालंदा, बथनाहा, नौतन विधानसभा सीटें शामिल हैं। 
विज्ञापन

Mukesh Sahani Seats: अब राहुल गांधी बात कर रहे; बिहार चुनाव में मुकेश सहनी की PC प्रेशर पॉलिटिक्स सफल?
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश सहनी की प्रेशर पॉलिटिक्स से बनी बात
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी शुरुआत में 50 सीट और डिप्टी सीएम का पद मांग रहे थे। कुछ दिन बाद 40 सीट और डिप्टी सीएम की मांग की। इसके बाद 20 सीट और डिप्टी सीएम के पद की मांग को लेकर अड़ गए। कुछ दिन पहले जब वह महागठबंधन के प्रमुख नेताओं से मिलने दिल्ली गए थे तो वहां पर उन्होंने कहा था कि महागठबंधन अभी बीमार हो गया है मैं इलाज करने आया हूं। महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कर मुकेश सहनी दिल्ली से लौटे लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद बुधवार देर रात फिर से महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई लेकिन बात नहीं बनी। सुबह 10:00 बजे वीआईपी की ओर से बताया गया की 12:00 बजे मुकेश साहनी प्रेस वार्ता करेंगे। सुबह 11:00 वीआईपी की ओर से फिर बताया गया कि मुकेश सहनी अब 2:00 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। लेकिन दोपहर 1:30 बजे विप ने फिर से कहा कि अब 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय 6:00 बजे कर दिया गया। 6:00 प्रेस कॉन्फ्रेंस को डाल दिया गया कहा गया कि राहुल गांधी से अभी बातचीत चल रही है। शुक्रवार दोपहर तक सारी बातें स्पष्ट हो गई और मुकेश साहनी को 15 सीट देने की बात सामने आई।

जानिए, 2020 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी का प्रदर्शन
विधानसभा चुनाव 2020 में सीट बंटवारे की घोषणा से पहले मुकेश सहनी महागठबंधन से अलग हो गए थे। तब उन्होंने तेजस्वी यादव पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया था। इसके बाद वह एनडीए के साथ चले गए थे। उनकी पार्टी वीआईपी ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। इन में से 4 सीटों पर VIP ने जीत हासिल की। हालांकि मुकेश सहनी खुद सिमरी बख्तियारपुर सीट से चुनाव हार गए। उन्हें राजद सलाउद्दीन से हराया। इसके बाद एनडीए गठबंधन की सरकार बनी। वह मंत्री भी बने लेकिन उनके जीते हुए विधायक भाजपा में शामिल हुए गए। इसके बाद उन्होंने एनडीए छोड़ दिया और फिर से महागठबंधन में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed