फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Marathon meeting of NDA in BJP office on seat sharing, senior leaders of all parties

Bihar: भाजपा कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक समाप्त, चिराग की नाराजगी पर गिरिराज ने दिया यह जवाब

Wed, 08 Oct 2025 06:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 08 Oct 2025 06:42 PM IST
सार

BJP Meeting: बिहार चुनाव की घोषणा हुए दो दिन बीत गए लेकिन अब तक एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल नहीं हुआ है। इसी बात पर मंथन करने के लिए आज भाजपा कार्यालय में चुनाव समिति के प्रमुख नेता जुटे हैं। 

विज्ञापन
Bihar Election: Marathon meeting of NDA in BJP office on seat sharing, senior leaders of all parties
भाजपा कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक शुरू समाप्त हो गई है।। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में हो रही इस बैठक में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडेय समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। बैठक में सीट शेयरिंग, खराब प्रदर्शन करने वाले विधायक, नए उम्मीदवारों का चयन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। करीब 105 सीटों पर शीर्ष नेताओं ने मंथन किया। जिस विधानसभा में विधायक के अलावा पार्टी के अन्य नेता दावेदारी ठोक रहे हैं, उस पर भी चर्चा हुई। चुनाव समिति की ओर से पूरी सूची तैयार कर दिल्ली भेजी जा रही है। अब दिल्ली में बैठे शीर्ष नेता अंतिम मुहर लगाएंगे। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी लगातार दूसरे दिन भी बैठक में गहन विचार-विमर्श करती रही. आज बीजेपी कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक लगातार दूसरे दिन चली. इस बैठक में सभी सदस्यों ने सुझाव दिया कि हर विधानसभा हमारा उम्मीदवार इतना मजबूत हो कि वह हर हाल में अपनी जीतने में सफल हो।  सीट शेयरिंग पर बात अंतिम चरण में है। अगले 24 से 48 घंटे में सारी बात हो जाएगी। वहीं बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा एनडीए इस चुनाव में इतिहास रचेगा। इस बार 2010 का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। वहीं बैठक में शामिल होने से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि इस चुनाव में NDA पूरी तरह से तैयार है। घटक दलों के सभी नेता और कार्यकर्ता दिन रात जनता की सेवा में लगे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हर पार्टी चुनाव से पहले बैठक कर गहन विचार-विमर्श करती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी जल्द तय हो जाएगा
इधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही इस बार भी चुनाव लड़ा जा रहा है। सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी जल्द तय हो जाएगा। इंडिया गठबंधन का नेतृत्व तय नहीं हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कहा है, तेजस्वी यादव राजद के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे, इंडिया गठबंधन के नहीं। उन्होंने चिराग पासवान की नाराजगी की बात पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। वहीं नाराज नहीं हैं। एनडीए में सबकुछ सामान्य है। सबलोग एकजुट हैं।

Bihar: एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला अब तक तय नहीं, चिराग बोले- पापा कहते थे, कदम-कदम पर लड़ना सीखो


एनडीए में चिराग-मांझी की जिद
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे का काम 80 फीसदी तक हो चुका है। भाजपा और जदयू दोनों 100 से अधिक पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। केंद्रीय चिराग पासवान की पार्टी को 28, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को आठ और उपेंद्र कुशवाह की पार्टी को करीब पांच सीटें  भाजपा और जदयू देना चाहती है। लेकिन, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा मानने को तैयार नहीं। चिराग 40 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। वहीं जीतन राम मांझी का तर्क है कि राज्य स्तर की पार्टी बनने के लिए आठ विधायक चाहिए। हमारे पास पहले से चार विधायक हैं। ऐसे में 10 से 12 सीटों से कम पर चुनाव हमलोग नहीं लड़ कसते हैं। दोनों पार्टी के नेताओं ने चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर अपनी-अपनी बात रख दी है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया है कि एनडीए के घटक दलों के कहीं कोई मतभेद नहीं है। सबलोग एकजुट हैं। जल्द ही सीट बंटवारे का एलान कर दिया जाएगा। 

2010 में एनडीए को 206 सीटों पर जीत मिली थी
एनडीए बार-बार 2010 के रिकॉर्ड टूटने की बात कह रही है। 2010 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर रहा था। भाजपा 102 सीटों पर चुनाव लड़कर 91 सीटें जीती थीं। उस समय सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने 141 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और 115 सीटों पर जीत हासिल की। इस तरह एनडीए को 206 सीटों पर जीत मिली थी। इसलिए एनडीए के नेता इस बार 2010 के चुनाव परिणाम का रिकॉर्ड तोड़ने की बात कह रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed