फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Jansuraj, Uday Singh, Manoj Bharti hold press conference after election results; PK

Bihar Election: जनसुराज का बड़ा आरोप, कहा- एनडीए सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर जनता के ही वोट खरीदे

Sat, 15 Nov 2025 01:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 15 Nov 2025 01:48 PM IST
सार

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि NDA को जीत की बधाई देते हैं हमारे मुद्दों पर चुनाव हुआ, जन सुराज अपने उद्देश्य पर काम करता रहेगा और हमलोग विधानसभा में न रहते हुए भी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे 

विज्ञापन
Bihar Election: Jansuraj, Uday Singh, Manoj Bharti hold press conference after election results; PK
जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने आज बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह सबसे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में जीत पर NDA को बधाई दी और नई सरकार के बनने के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बनने वाली नई सरकार से हमारी मांग है कि अब साफ-सुथरी सरकार बने और दागी मंत्रियों को जगह ना मिले। हमारे जो भी मुद्दे थे उनपर खुद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी ने भी बातें की। इसलिए हम यह देखते रहेंगे कि उन मुद्दों पर कितना काम होता है। 

विज्ञापन


'बिहार सरकार ने जनता के 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर जनता के ही वोट खरीदे'
उदय सिंह ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए को मिला प्रचंड बहुमत खरीदा गया है। देश में पहले भी ऐसी कोशिशे होती रही हैं। लेकिन यह पहली बार है कि राज्य सरकार ने करीब 40 हजार करोड़ रुपया खर्च कर यह बहुमत प्राप्त किया है। जनता के पैसे से जनता का वोट खरीदा गया है। अब बिहार सरकार के पास शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी जरूरी चीजों पर खर्च करने लायक रुपये नहीं बचे हैं। इन्होंने इस कैश ट्रांसफर के लिए वर्ल्ड बैंक से मिले लोन की रकम में से भी 14 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। 
विज्ञापन


'लोगों ने अपने वोट एनडीए की ओर शिफ्ट कर दिए'
उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज की स्थापना जिस दृढ़ता से हुई थी और परिवर्तन का जो उद्देश्य था, वो जारी रहेगा। सरकार की कमियों को हम उजागर करते रहेंगे। महागठबंधन के पास जब पहले ताकत थी तब भी वो विपक्ष की भूमिका सही से नहीं निभा रहे थे। हालांकि हम विधानसभा में नहीं रहेंगे लेकिन फिर भी अब बिहार की जनता जन सुराज को एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में देखेगी। जन सुराज के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हम निराश हैं लेकिन हताश नहीं हैं। अपेक्षित वोट न आने का एक मुख्य कारण यह लग रहा है कि अंतिम वक्त में लोगों को लगा कि जन सुराज को दिया गया वोट कहीं राजद को वापस सरकार में आने में मदद न कर दे, इसलिए लोगों ने अपने वोट एनडीए की ओर शिफ्ट कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Election Result: किस विधान पार्षद और एक मेयर को पार्टी से निष्कासित किया गया? आरके सिंह भी भाजपा से बाहर

'प्रदेश अध्यक्ष बोले- हम फिर से वापसी करेंगे'
वहीं प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया के माध्यम से राज्य भर में जन सुराज के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम फिर से वापसी करेंगे। अपने सभी कार्यकर्ताओं से पहले की तरह मिलेंगे और उनको प्रेरित करेंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष सिंह कुशवाहा, सरवर अली और प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed