Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Janshakti Janata Dal will announce candidates on October 13 news in hindi

Bihar Election: 13 अक्तूबर को जनशक्ति जनता दल उम्मीदवारों की करेगा घोषणा, महुआ से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप

Sat, 11 Oct 2025 06:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Oct 2025 06:22 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: राजद से निष्कासन के बाद तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की स्थापना की। वर्तमान में महुआ विधानसभा सीट राजद के नेता मुकेश कुमार रौशन के पास है, और इसी सीट से तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं।

विज्ञापन
Bihar Election: Janshakti Janata Dal will announce candidates on October 13 news in hindi
तेज प्रताप यादव - फोटो : Facebook

विस्तार

जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) 13 अक्तूबर (सोमवार) को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व नेता तेज प्रताप यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी। तेज प्रताप यादव खुद महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। ये वही सीट जिससे उन्होंने 2015 के चुनाव में राजद के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

इस मौके पर तेज प्रताप ने कहा कि मैं परसों अपने उम्मीदवारों की घोषणा करूंगा। परसों जोरदार एलान होग। मैं महुआ से चुनाव लड़ूंगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अन्य पार्टियों से बातचीत कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि सब लोग मुझसे मिलने आ रहे हैं। बता दें कि राजद से निष्कासन के बाद तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की स्थापना की। वर्तमान में महुआ विधानसभा सीट राजद के नेता मुकेश कुमार रौशन के पास है, और इसी सीट से तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं।

विज्ञापन


विवादों में रहे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती ऐश्वर्या से शादी की थी। हालांकि कुछ ही महीनों में ऐश्वर्या ने घर छोड़ दिया और आरोप लगाया कि उन्हें पति और ससुरालवालों ने घर से निकाल दिया। इस मामले में दंपति का तलाक मामला पारिवारिक न्यायालय में लंबित है। इतना ही नहीं, उन्हें एक फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद के बाद गंभीर नैतिक और सामाजिक मूल्यों के उल्लंघन के चलते पार्टी और यादव परिवार से निष्कासित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  नामांकन से पहले कुचायकोट में जदयू विधायक पप्पू पांडेय का रोड शो, जनता से की ये अपील

 

कब है चुनाव?
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। इस चुनाव में एक तरफ भाजपा के नेतृत्व में एनडीए है, जबकि दूसरी ओर तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन मैदान में उतरेगा, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने की कोशिश में है। हालांकि, बिहार की सियासी लड़ाई में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी राज्य की सभी 243 सीटों पर दावा ठोका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed