फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: India Alliance protest on SIR issue: Congress, RJD, Left parties walk out of the assembly

Bihar Election: 'भाजपा वोट का अपहरण करना चाहती है...' SIR का विरोध कर रहे इंडिया गठबंधन ने ऐसा क्यों कहा?

Wed, 23 Jul 2025 03:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 23 Jul 2025 03:37 PM IST
सार

Bihar News: बिहार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के के विरोध में बवाल जारी है। आज विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि हमलोग उन्हें ऐसा होने नहीं देंगे।

विज्ञापन
Bihar Election: India Alliance protest on SIR issue: Congress, RJD, Left parties walk out of the assembly
प्रेस वार्ता करते इंडिया गठबंधन के विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। लंच के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन इंडिया गठबंधन के विधायक फिर से हंगामा करने लगे। वह सरकार से मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर चर्चा कराने की मांग कर रहे थे। लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के विधायकों को अपने स्थान पर बैठने के लिए कहा। लेकिन, विपक्ष ने उनकी बात नहीं मानी और वॉकआउट कर सदन के बाहर निकल गए। इसके बाद इंडिया गठबंधन के विधायकों ने प्रेस वार्ता की। विपक्ष ने कहा कि बिहार वोटरों के नाम काटने की साजिश चल रही है। करीब 57 लाख लोगो के नाम मतदाता सूची से कटने वाला है। हमलोग इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करवाना चाह रहे हैं लेकिन सरकार इससे भाग रही है। विपक्ष के विधायक संदीप आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी वोट का अपहरण करना चाहती है। लेकिन, हमलोग ऐसा होने नहीं देंगे। हमलोग गरीबों और वंचितों के साथ अंतिम सांस तक खड़े रहेंगे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'CM नीतीश को चर्चा का विषय भी नहीं पता'- क्यों बोले तेजस्वी; विधानसभा से निकल भड़ास निकाली

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा- डिप्टी सीएम ने बोलने की जरूरत नहीं थी

कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जो हरकत की, उसे हमलोगों ने नोटिस किया। उन्हें नेता प्रतिपक्ष पर बोलने की कोई जरूरत नहीं थी लेकिन उन्होंने अनर्गल टिप्पणी की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने खुद संज्ञान लिया। यह बहुत हास्यास्पद विषय है। ऐसा लग रहा था कि सरकार खुद ही सदन चलाने के पक्ष में नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने बहुत ही तार्किक बात की थी। उन्होंने SIR के ऊपर बुनियादी सवाल उठाए। वह तर्कसंगत बात कर रहे थे लेकिन सरकार को उनकी बात पसंद नहीं आई और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा अनावश्यक टिप्पणी करने लगे। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष जनता की आवाज होती है। लेकिन सदन में विपक्ष को बोलते नहीं दिया जा रहा है। इसलिए विपक्ष के पास बॉयकॉट करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: जनसुराज के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; दो घंटे तक नहीं पहुंच सके विधानसभा या धरनास्थल


राजद ने कहा- अब मतदाताओं को सरकार चुन रही

राजद विधायक आलोक मेहता ने कहा कि पिछले दो-तीन सप्ताह से हम लोग सड़क पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। हम लोग सरकार से इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। हम लोग जनता की जो समस्या है उसे सरकार के समक्ष रख रहे हैं लेकिन इस पर कोई फायदा नहीं हो रहा है। इंडिया गठबंधन में जनता के मुद्दे को उठाया। सदन में इसकी चर्चा की मांग की लेकिन सरकार की तरफ से इस पर संज्ञान नहीं लिया गया। अब तो चुनाव आयोग ने भी घोषणा कर दी है कि 51 लाख लोगों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है। ऐसा करना गलत है। ऐसा प्रतीत होता है कि अब मतदाता सरकार को नहीं चुन रहे हैं बल्कि सरकार ही मतदाताओं को चुन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed