फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Anant Singh's road show, Union Minister Lalan Singh is also with him; Barh, Mokama, Barhiya, J

Bihar Election: बाहुबली अनंत सिंह का रोड शो, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी साथ हैं; समर्थकों ने JCB से बरसाए फूल

Sat, 30 Aug 2025 06:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Aug 2025 06:12 PM IST
सार

Anant Singh: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बाहुबली अनंत सिंह आज रोड शो कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के जगह खुद ही चुनाव मैदान में उतरने का एलान किया है। अनंत सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी हैं। दोनों नेता एक ही गाड़ी में बैठे दिखे। 

विज्ञापन
Bihar Election: Anant Singh's road show, Union Minister Lalan Singh is also with him; Barh, Mokama, Barhiya, J
अनंत सिंह के स्वागत में उमड़ी समर्थकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल में ही जेल से निकले पूर्वी विधायक और बाहुबली अनंत सिंह रोड शो कर रहे हैं। उन्होंने बाढ़ के सबनिमा गांव से रोड शो निकला। वह अपने समर्थकों के साथ बड़हिया तक जाएंगे। खास बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार के करीबी व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी अनंत सिंह के इस रोड में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री अनंत सिंह के आवास पर पहुंचे थे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अनंत सिंह ने उन्हें अपनी नई गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठाया और खुद पीछे बैठे। इसके बाद रोड शो के लिए निकल गए।

विज्ञापन


ढोल नगाड़े लेकर स्वागत में खड़े दिखे समर्थक
इधर, अनंत सिंह के रोड शो में उनके साथ 100 से अधिक चार पहिया और दो पहिया वाहनों का काफिला चल रहा है। जगह-जगह समर्थक ढोल नगाड़े लेकर उनके स्वागत में खड़े दिखे। दोनों दिग्गज नेताओं ने गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन किया। बाढ़ में अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने जेसीबी से फूलों की बारिश की। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह के काफिले में 100 से ज्यादा गाड़ियां थीं। तीन गाड़ियों में 30 से ज्यादा अंगरक्षक उनके साथ चल रहे थे।
विज्ञापन


 

Bihar Election: Anant Singh's road show, Union Minister Lalan Singh is also with him; Barh, Mokama, Barhiya, J
अनंत सिंह का स्वागत करते उनके समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

जेल से निकलने के बाद किया चुनाव लड़ने का एलान
बताया जा रहा है कि अनंत सिंह का रोड शो पटना के बाढ़ के सबनिमा गांव से शुरू होकर अथमलगोला, सहनौरा, रैली चौक, छतरपुर, मोकामा,कोयला सिटी, दरियापुर, हथिदह, डुमरा, पचमहला, बाहापर में गुजरते हुए बाहापुर पर खत्म हुआ। यह रोड शो करीब 34 किलोमीटर तक चला। बता दें कि अनंत सिंह छह अगस्त को जेल से निकले थे। तब भी उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से चुनाव लड़ने की बात कही थी। हालांकि, जदयू की ओर से अनंत सिंह को टिकट देने की घोषणा नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed