फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: After the Rohini incident BJP advised Lalu Yadav and Rabri Devi to save their families RJD

Bihar: रोहिणी मामले पर भाजपा बोली- परिवार को टूटने से बचा लें लालू-राबड़ी, जदयू ने कहा- धृतराष्ट्र मत बनिए

Sun, 16 Nov 2025 10:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Nov 2025 10:10 AM IST
सार

Lalu Family: लालू परिवार में कलह पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद सुप्रीमो को नसीहत दी है और कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आइये जानते हैं उन्होंने कहा कहा...

विज्ञापन
Bihar Election: After the Rohini incident BJP advised Lalu Yadav and Rabri Devi to save their families RJD
लालू यादव का परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में मचे घमासान से सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। खासकर जब लालू प्रसाद की बेटी और सारण से चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार छोड़ने की घोषणा की। अब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। कहा कि यह गलत हो रहा है। कोई एक व्यक्ति परिवार को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और परिवार को टूटने से बचा लेना चाहिए। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष बोले- परिवार को टूटने से बचा लीजिए

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं टीवी पर रिपोर्ट देख रहा था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी एक व्यक्ति द्वारा पूरे परिवार में दरार डालना ठीक नहीं है। जैसा कि रोहिणी आचार्य ने कहा है, उन्हें पीटा गया। उन्होंने कि जिस बेटी ने लालू जी की जान बचाने के लिए किडनी दान की। उसी को अब बाहर निकाला जा रहा है, यह दुखद है। मैं ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन लालू जी और राबड़ी जी से इतना जरूर कहूंगा कि अपने परिवार को टूटने से बचाइए। एक बाहरी व्यक्ति आपके परिवार को तोड़ रहा है। इसकी रक्षा कीजिए।

विज्ञापन


जदयू ने कहा - लालू यादव को इसकी कीमत चुकानी होगी
राजद नेता रोहिनी आचार्य द्वारा राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से दूरी बनाने के फैसले पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रोहिनी आचार्य वह बेटी हैं जिन्होंने अपने पिता की जान बचाई, बेटी लक्ष्मी होती है, उसका अपमान करना हमारी परंपरा का हिस्सा नहीं है। और इस पर लालू यादव और राबड़ी देवी चुप क्यों हैं? यह दूसरी घटना है। इससे पहले ऐश्वर्या के साथ हुआ और अब रोहिणी के साथ हुआ। इन आंसुओं की कीमत लालू यादव को बहुत महंगी चुकानी पड़ेगी। उन्हें राजनीति का ‘धृतराष्ट्र’ नहीं बनना चाहिए और जिसकी गलती है उसे बेनकाब करना चाहिए। यह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन चिंता का विषय जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू एमएलसी बोले- उन्हें कोई सहानुभति नहीं मिलने वाली है
इधर, रोहिणी आचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि रोहिणी आचार्य सिंगापुर से बिहार में राजनीति करने क्यों आईं? किसने उन्हें राजनीति में आने के लिए आमंत्रित किया? और यदि वह सिर्फ इसलिए राजनीति में आई हैं क्योंकि वे लालू यादव जी की बेटी हैं, तो रोने-धोने और पारिवारिक विवादों को सार्वजनिक करने से उन्हें कोई सहानुभति नहीं मिलने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed