{"_id":"67c86cd384d83b23070bb7e5","slug":"bihar-election-2025-tejashwi-yadav-made-a-big-promise-if-our-govt-is-formed-we-will-implement-100-domicile-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: ‘हमारी सरकार बनी तो 100% डोमिसाइल लागू करेंगे’, तेजस्वी ने किया बड़ा वादा; CM नीतीश पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: ‘हमारी सरकार बनी तो 100% डोमिसाइल लागू करेंगे’, तेजस्वी ने किया बड़ा वादा; CM नीतीश पर कसा तंज
Wed, 05 Mar 2025 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Mar 2025 08:55 PM IST
सार
Bihar Election 2025: पटना में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ‘युवा चौपाल’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने युवाओं और महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए। साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर भी जबरदस्त हमला किया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा अन्य राजद नेता और कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। युवा राजद बिहार के बैनर तले पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में ‘युवा चौपाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने युवा नीति और रोजगार पर बड़े एलान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रदेश युवा अध्यक्ष राजेश यादव ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी युवा राजद बिहार शिवेंद्र कुमार तांती ने किया।
विज्ञापन
युवाओं के लिए तेजस्वी के बड़े एलान
कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि अगर राजद सरकार में आती है, तो प्रदेश की नौकरियों में 100% डोमिसाइल लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। हम बिहार सरकार की नौकरियों में आवेदन शुल्क माफ करेंगे और एक महीने के अंदर युवा आयोग का गठन करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं के लिए ‘माई-बहन मान योजना’ की भी घोषणा की, जिसके तहत बिहार की सभी माताओं और बहनों को ₹2500 प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली, दिव्यांग पेंशन और वृद्धा पेंशन को बढ़ाकर ₹1500 किया जाएगा।
विज्ञापन
‘बिहार को टायर्ड और रिटायर्ड मुख्यमंत्री नहीं चाहिए’
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार को अब एक थका हुआ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार देश का सबसे युवा प्रदेश है, लेकिन इसे टायर्ड और रिटायर्ड मुख्यमंत्री चला रहे हैं। मुख्यमंत्री जी की हालत यह है कि उन्हें अपने मंत्रियों तक के नाम याद नहीं रहते, तो प्रदेश भगवान भरोसे चल रहा है।
‘बिहार में दो पीढ़ियों को बर्बाद कर चुके हैं नीतीश’
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है और बेरोजगारी में नंबर वन है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 सालों में बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया और अगर उन्हें एक और मौका मिला, तो तीसरी पीढ़ी भी बर्बाद हो जाएगी।
‘बिहार में 534 प्रखंड, लेकिन 400 में डिग्री कॉलेज नहीं’
उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि 534 प्रखंडों में से 400 प्रखंडों में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। उन्होंने कहा कि हर एक लाख छात्रों पर बिहार में सिर्फ सात कॉलेज हैं। मजबूरी में युवाओं को बाहर जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। लेकिन जब हम सत्ता में आएंगे, तो शिक्षा और रोजगार के अवसर बिहार में ही उपलब्ध कराएंगे।
‘पेपर लीक-बेरोजगारी से त्रस्त युवा चाहते हैं बदलाव’
तेजस्वी यादव ने सरकार को पेपर लीक, लाठीचार्ज और रोजगार संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बिहार की युवा विरोधी सरकार लगातार परीक्षाओं में पेपर लीक करा रही है, बेरोजगार युवाओं पर लाठियां चला रही है और नौकरी के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है।
‘65% आरक्षण फिर से लागू करेंगे’
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब उनकी सरकार थी, तब आरक्षण का दायरा 50% से बढ़ाकर 65% किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे रद्द करवा दिया। उन्होंने एलान किया कि राजद की सरकार आते ही इसे फिर से लागू किया जाएगा।
‘युवाओं को रोजगार चाहिए, न कि जुमलेबाज सरकार’
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार रिटायर अधिकारियों को एक्सटेंशन देकर काम दे रही है, लेकिन काम करने वाले युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अगर नौकरी, रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए, तो इस सरकार को बदलना पड़ेगा।
तेजस्वी यादव ने अपने भाषण के अंत में कहा कि राजद में सबसे ज्यादा युवा विधायक और सांसद हैं। यह युवाओं का प्रदेश है और इसे चलाने वाला भी युवा होना चाहिए।