फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 Tejashwi Yadav Files Nomination Calls Himself a Change Maker news in Hindi

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने नामांकन दाखिल कर क्या किया एलान? खुद को कहा- Change Maker

Wed, 15 Oct 2025 05:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 15 Oct 2025 05:49 PM IST
सार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राघोपुर से नॉमिनेशन किया। इस दौरान उनके साथ लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले तेजस्वी ने लंबा रोड शो किया। पर्चा दाखिल करने के बाद बाहर निकले तो समर्थकों की भारी भीड़ थी।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 Tejashwi Yadav Files Nomination Calls Himself a Change Maker news in Hindi
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता, तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। आरजेडी नेता के माता-पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद थे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों के लिए कुछ बातें कही हैं। 
विज्ञापन


क्या कहा तेजस्वी यादव ने?
आज राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया। रास्ते भर और नामांकन के दौरान आप सभी लोगों के प्यार, दुलार और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ। ये नामांकन ऐतिहासिक है। राघोपुर और बिहार इस नामांकन के साथ विकास का एक नया अध्याय लिख चुका हैं। ये नामांकन खाली तेजस्वी का नहीं पूरे बिहार में बदलाव के लिए नामांकन है। 
विज्ञापन


ये नामांकन है
हर परिवार में सरकारी नौकरी के लिए
बेरोजगारी खत्म करने के लिए
हर घर शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए 
महंगाई घटाने और पाँच सौ रुपये में सिलेंडर के लिए
सामाजिक सुरक्षा और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने के लिए 
बिहार में उद्योग-धंधे लगाने के लिए 
बिहार की हर महिला का 2500 रुपये महीना पाने के लिए 
बिहार के हर घर का दो सौ यूनिट फ्री बिजली के लिए 
अच्छे स्मार्ट स्कूलों में बिहार के बच्चों का नामांकन 
अच्छे अस्पताल में हर मरीज का नामांकन 
MAA (मकान, अन्न, आमदनी) योजना में नामांकन 
बिहार की हर बेटी का BETI योजना में नामांकन 
बिहार में अपराध से मुक्ति, अन्याय से मुक्ति का नामांकन
बिहार में प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश बढ़ाने के लिए 

तेजस्वी यादव के साथ-साथ आज बिहार के हर इंसान ने सीएम बनने के लिए नामांकन किया है, CM ऑफ बिहार यानी Change Maker of Bihar। अब बिहार को आगे ले जाने का सपना सच होने की दहलीज़ पर है, नामांकन हो चुका है बिहार की जनता बदलाव की मुहर 14 नवंबर को लगाने जा रही है। आज बिहार का हर वर्ग कह रहा है बिहार में नवक्रांति होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; 'मुजफ्फरपुर से मेरी जीत के बाद जनसुराज की उड़ेगी नींद', संजय केजरीवाल ने निर्दलीय भरा पर्चा

मैं तेजस्वी यादव बिहार के जन-जन से ये अपील करता हूँ कि अपने बेटे, अपने भाई, अपने दोस्त तेजस्वी का हौसला ऐसे ही बढ़ाते रहें। कांटो और पथरीली राहों पर चलते हुए तरक़्क़ी के रास्ते बनाते रहे, एक महीना भी शेष नहीं रहा, मेरा वादा है आप सभी से आपके एक-एक पसीने की बूँद का मान रखूँगा। 20 बरसों से जो पीड़ा, दुख, अन्याय, अवरोध, असहायपन, असुविधा, अराजकता, तानाशाही आप झेलते आ रहे हैं वो सब शपथ ग्रहण के हस्ताक्षर के साथ ही समाप्त होगा। 

परिवर्तन की गूंज है भारी 
हक लेने आ रहें हैं बिहारी 

जय हिन्द, जय बिहार, जय बिहारी!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed