Bihar Election: 'मुजफ्फरपुर से मेरी जीत के बाद जनसुराज की उड़ेगी नींद', संजय केजरीवाल ने निर्दलीय भरा पर्चा
Bihar Election: जन सुराज पार्टी को छोड़कर बागी रुख अपनाने वाले संजय केजरीवाल ने कहा कि मुजफ्फरपुर शहर की आम जनता, बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ को उन्होंने जनता के समर्थन का प्रमाण बताया।
विस्तार
नगर निकाय वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल ने बुधवार को मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र (94) से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने जन सुराज पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जालसाज और झूठे लोग इस बार चुनावी मैदान में बेनकाब होंगे।
जन सुराज पार्टी को छोड़कर बागी रुख अपनाने वाले संजय केजरीवाल ने कहा कि मुजफ्फरपुर शहर की आम जनता, बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ को उन्होंने जनता के समर्थन का प्रमाण बताया।
पढ़ें: कल चुनावी रथ पहुंचेगा मुजफ्फरपुर, लीची नगरी में मतदाताओं से जानेंगे मुद्दे; कैसा है इतिहास?
उन्होंने कहा कि आज की इस ऐतिहासिक भीड़ ने साफ कर दिया है कि बिहार में अब जनता का चलने वाला है। जनता ने मेरी जीत को सुनिश्चित कर दिया है। जिन्होंने मुझे कमजोर समझकर बाहर का रास्ता दिखाया था, अब वही जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी और उनकी जमानत जब्त करवा देगी।
संजय केजरीवाल ने आगे कहा कि जनता ने अब मन बना लिया है और पूरा समर्थन उनके साथ है। जनता के प्रेम और सहयोग के बल पर ही हम मैदान में उतरे हैं। अब जनता ही हमें जीत दिलाकर सदन में भेजेगी। नामांकन के दौरान शहर में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। केजरीवाल ने कहा कि जिन्होंने उनके साथ छल किया था, उन्हें जनता की अदालत बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार चुनाव में उनके साथ अन्याय करने वालों का जनता हिसाब करेगी।