फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar E-Sports Championship 2024 will be held at Patliputra Sports Complex 210 players selected for final

Bihar E-Sports: पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा ई स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024, फाइनल के लिए चुने गए 210 खिलाड़ी

Thu, 28 Nov 2024 09:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 09:46 PM IST
सार

आगामी 29 और 30 नवंबर को खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित 'बिहार इंटर स्कूल एवं इंटर कॉलेज ई स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024' पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में हो रही है। इस बात की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने दी।

विज्ञापन
Bihar E-Sports Championship 2024 will be held at Patliputra Sports Complex 210 players selected for final
ई स्पोर्ट्स चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में 29 और 30 नवंबर को खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित 'बिहार इंटर स्कूल एवं इंटर कॉलेज ई स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024' पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में हो रही है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने बताया कि दुनिया भर में ई-स्पोर्ट्स के प्रति युवाओं के बढ़ते आकर्षण को देखते हुए ई स्पोर्ट्स को बिहार की प्राथमिकता वाले खेलों की सूची में शामिल किया गया है। आज ई-स्पोर्ट्स ओलंपिक खेलों में भी शामिल किया गया है तथा इसकी वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता भी होती है। बिहार के युवाओं को भी इस खेल के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष से इंटर स्कूल और इंटर कॉलेज ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कराने का निर्णय लिया गया था, जो 29 और 30 नवंबर को यहां हो रही है। 

विज्ञापन


आगे शंकरण ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पूरे बिहार से 1,200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनके बीच ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद स्टेट फाइनल के लिए 210 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इनमें 40 स्कूल के 110 खिलाड़ी तथा 31 कॉलेज के 100 खिलाड़ी हैं। बीजीएमआई, इए एफसी 24, रियल क्रिकेट 24 और ई चेस खेलों में यह प्रतियोगिता होगी। विजेता टीम और खिलाड़ियों को मेडल के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। विजेता टीम को एक लाख दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 75 हजार और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह व्यक्तिगत विजेता को 40 हजार दूसरे स्थान को 20 हजार और तीसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के सफल होनहार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि ये राज्य और देश के लिए मेडल जीत सकें। आगे उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार बिहार के युवाओं के लिए ई-स्पोर्ट्स ओपन चैंपियनशिप 28 दिसंबर 2023 बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा किया गया था, जिसमें 4,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया था। बिहार देश का पहला राज्य है, जहां आधिकारिक तौर पर राज्य द्वारा ई स्पोर्ट्स प्रतियोगिता करायी गई। ताकि बिहार के युवा भी दुनियाभर में तेजी से बढ़ते इस नए खेल में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खेल में भी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के लिए पदक जीतने की पूरी संभावना है। बाकी खेलों में तो हम पूरा प्रयास कर ही रहे हैं। इस खेल में भी अगर हमारे युवा पदक जीतने के काबिल बन जाते हैं तो यह राज्य के लिए गर्व की बात होगी। क्योंकि पदक आखिर पदक होता है, चाहे वो किसी भी खेल में अपने राज्य और देश के लिए जीता जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed