{"_id":"6a4b864e710d1982be084439","slug":"bihar-dr-syama-prasad-mukherjee-s-125th-birth-anniversary-celebrated-at-the-bjp-state-office-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, प्रदेशाध्यक्ष रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, प्रदेशाध्यक्ष रहे मौजूद
Mon, 06 Jul 2026 04:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 06 Jul 2026 04:11 PM IST
सार
पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया नमन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यालय में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपने संबोधन में संजय सरावगी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका जीवन राष्ट्रहित, राष्ट्रीय स्वाभिमान और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है।
विज्ञापन
पढे़ं: अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?
उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे का डॉ. मुखर्जी का संकल्प राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था। देश की अखंडता के लिए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे राष्ट्र हमेशा स्मरण करेगा।
संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनका 'राष्ट्रहित सर्वोपरि' का विचार आज 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।