फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Divine journey to pilgrimage sites of South India by Bharat Gaurav train, will start from Bhagalpur

Bihar News: भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की दिव्य यात्रा, भागलपुर से होगी शुरू; जानें सबकुछ

Sun, 29 Jun 2025 06:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Jun 2025 06:42 PM IST
सार

ट्रेन में भागलपुर के अलावा जसीडिह, मधुपुर, बराकर, धनबाद, बोकारो, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, चाम्पा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग सहित कई स्टेशन बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पॉइंट के रूप में शामिल हैं। सुरक्षा, ऑनबोर्ड टूर एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधाएं भी यात्रा के दौरान यात्रियों को दी जाएंगी।

विज्ञापन
Bihar: Divine journey to pilgrimage sites of South India by Bharat Gaurav train, will start from Bhagalpur
दक्षिण भारत की यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन अब पहले से कहीं आसान हो गए हैं। भारतीय रेलवे की चर्चित भारत गौरव एक्सप्रेस को एक बार फिर से चलाने का फैसला लिया गया है, जो भागलपुर से दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की 12 दिवसीय यात्रा पर रवाना होगी।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के विशेष पर्यटक पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को रेलवे और सड़क मार्ग दोनों का अनुभव मिलेगा। ट्रेन यात्रा के साथ-साथ सड़क मार्ग से भी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस ट्रेन में स्लीपर क्लास (इकोनॉमी) में 640 सीटों की व्यवस्था की गई है जबकि तृतीय वातानुकूलित (एसी-3) श्रेणी में 70 सीटें उपलब्ध हैं। यात्रियों को यात्रा के दौरान चाय, नाश्ता, लंच और डिनर के साथ-साथ डबल या ट्रिपल शेयरिंग पर आरामदायक आवास भी मुहैया कराया जाएगा। इकोनॉमी श्रेणी के यात्रियों को नॉन-एसी और स्टैंडर्ड व कम्फर्ट क्लास के यात्रियों को एसी रूम में ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजगीर में चिराग पासवान की रैली: ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का गूंजा नारा, विपक्ष पर किया तीखा हमला


ट्रेन में भागलपुर के अलावा जसीडिह, मधुपुर, बराकर, धनबाद, बोकारो, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, चाम्पा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग सहित कई स्टेशन बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पॉइंट के रूप में शामिल हैं। सुरक्षा, ऑनबोर्ड टूर एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधाएं भी यात्रा के दौरान यात्रियों को दी जाएंगी।

आईआरसीटीसी के अनुसार यह यात्रा बेहद किफायती दरों पर कराई जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के लोग इस यात्रा के लिए आईआरसीटीसी के कोलकाता और रांची कार्यालयों या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह यात्रा श्रद्धालुओं को न सिर्फ कई पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी बल्कि आध्यात्मिक शांति और पुण्य लाभ का भी अवसर प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed