फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Deputy CMs Samrat Choudhary and Vijay Kumar Sinha meet PM Narendra Modi in the Parliament complex

Bihar: उप मुख्यमंत्री चौधरी और सिन्हा PM मोदी से मिले; कहा- बिहार के विकास के लिए मार्गदर्शन लेने आए थे हम

Mon, 05 Feb 2024 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 05 Feb 2024 07:21 PM IST
सार

Bihar Deputy CMs meets PM: सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं। हम बिहार के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन लेने आए थे। वहीं, विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।

विज्ञापन
Bihar Deputy CMs Samrat Choudhary and Vijay Kumar Sinha meet PM Narendra Modi in the Parliament complex
पीएम मोदी से मुलाकात करते बिहार के उप मुख्यमंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक जदयू प्रमुख सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी गठबंधन से नाता तोड़ने, फिर राज्य में एनडीए सरकार बनाने के लिए फिर से भाजपा से हाथ मिलाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं। हम बिहार के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन लेने आए थे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, हमें कर्पूरी ठाकुर को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना था। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने से अत्यंत पिछड़े वर्ग, पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग के लोग बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि हम बिहार को अराजकता के माहौल और राज्य में ‘गुंडाराज’ चलाने वालों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने गए थे।


 
बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार पर कोई चर्चा हुई, के सवाल पर सिन्हा ने कहा कि इसके लिए हमारे पास सक्षम नेतृत्व है और उचित समय पर निर्णय लिए जाएंगे।
 
इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री चौधरी और सिन्हा दोनों ने इस आरोप के लिए कांग्रेस की आलोचना की कि भाजपा बिहार में उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के वोटों की आवश्यकता कहां है? उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के पास पूर्ण बहुमत है, कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
 
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बिहार में विपक्षी गठबंधन के दूसरे सबसे बड़े घटक कांग्रेस के तीन को छोड़कर सभी विधायक पिछले सप्ताह सत्ता खो चुके हैं। उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए द्वारा खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच रविवार को हैदराबाद ले जाया गया।

हालांकि बिहार के एआईसीसी प्रभारी मोहन प्रकाश ने न तो इस बात की पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया। लेकिन उन्होंने कहा कि अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि कांग्रेस विधायक टूट जाएंगे। जबकि सच्चाई यह है कि जदयू के एनडीए में जाने के बाद उनके खिलाफ उनके विधायक मतदाताओं के गुस्से के कारण दबाव में हैं। प्रकाश ने आगे कहा कि उन्हें (जदयू)) अपने झुंड को एकजुट रखने की चिंता करनी चाहिए।


 
वहीं, पलटवार करते हुए विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। वह उनके साथ ‘बंधुआ मजदूर’ जैसा व्यवहार कर रही है, जो लोकतंत्र में ‘पूरी तरह से अनुचित’ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता डरे हुए हैं। ये वंशवादी और सामंती मानसिकता वाले लोग हैं। उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed